Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Vikramaditya Singh says municipal body services will be available online; fees can be paid from the comfort of

हिमाचल: विक्रमादित्य सिंह बोले- ऑनलाइन होंगी नगर निकायों की सेवाएं, घर बैठे जमा कर सकेंगे शुल्क

Wed, 25 Nov 2026 06:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 25 Nov 2026 06:53 PM IST
सार

प्रदेश के सभी शहरी स्थानीय निकायों में ऑनलाइन नगरपालिका सेवाएं और डिजिटल भुगतान अनिवार्य कर दिए गए हैं। 56 शहरी निकायों में शिकायत समाधान प्रकोष्ठ स्थापित किए गए हैं। इनके माध्यम से 8900 से अधिक शिकायतों का निपटारा किया जा चुका है।

विज्ञापन
Vikramaditya Singh says municipal body services will be available online; fees can be paid from the comfort of
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अब नगर निकायों की सेवाएं ऑनलाइन मिलेंगी। घर बैठे डिजिटल माध्यम से सेवाओं का लाभ उठाने और भुगतान करने की सुविधा को बढ़ावा दिया जा रहा है। पांच जून से प्रदेश के सभी शहरी स्थानीय निकायों में ऑनलाइन नगरपालिका सेवाएं और डिजिटल भुगतान अनिवार्य कर दिए गए हैं। शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मुंबई में आयोजित तीसरे वर्ल्ड मेयर्स फोरम समिट-2026 में प्रदेश की इन पहलों और उपलब्धियों को साझा किया।

विज्ञापन

हिमाचल भौगोलिक दृष्टि से पहाड़ी राज्य: मंत्री
मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश भौगोलिक दृष्टि से पहाड़ी राज्य है। शिमला, धर्मशाला, सोलन, मंडी और मनाली जैसे शहर पर्यटन, धार्मिक यात्रा और व्यावसायिक गतिविधियों के प्रमुख केंद्र हैं। ऐसे में पर्यावरणीय चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए सतत और नियोजित शहरी विकास जरूरी है। प्रदेश में नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पंचायतों सहित कुल 76 शहरी स्थानीय निकाय हैं। उन्होंने बताया कि सरकार की वन स्टेट-वन पोर्टल पहल के तहत 55 चिह्नित नगर निकाय सेवाओं में से 18 सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध करवाई जा रही हैं। पोर्टल के माध्यम से 138.70 करोड़ रुपये से अधिक की राजस्व मांग सृजित की गई है। इसके अलावा 2.70 लाख से अधिक कचरा इकाइयों, 2.06 लाख संपत्तियों, 5600 से अधिक व्यापार लाइसेंस और छह हजार नगर निकाय परिसंपत्तियों का पंजीकरण किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

98 फीसदी से अधिक शिकायतों का निपटारा
प्रदेश के 56 शहरी निकायों में शिकायत समाधान प्रकोष्ठ स्थापित किए गए हैं। इनके माध्यम से 8900 से अधिक शिकायतों का निपटारा किया जा चुका है। शिकायत समाधान दर 98 फीसदी से अधिक है। पारदर्शिता और नागरिक सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए 15 नगर निगम साझा सेवा केंद्र क्लस्टर, क्यूआर कोड आधारित डिजिटल डोर प्लेट और एकीकृत नगर निगम कॉल सेंटर स्थापित करने की पहल भी की जा रही है।

विज्ञापन

कचरे से बनेगी बायोगैस, लगेंगे छोटे संयंत्र
स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 के तहत घरों से कचरा संग्रहण, स्रोत पर पृथक्करण और वैज्ञानिक निस्तारण पर जोर दिया जा रहा है। सीएसआईआर-इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी, हैदराबाद के सहयोग से चयनित शहरी निकायों में गीले कचरे से बायोगैस बनाने के लिए छोटे संयंत्र लगाए जाएंगे। निर्माण कचरे के प्रसंस्करण के लिए नार्वे की संस्था एसआईएनटीईएफ के साथ समझौता किया गया है। मंत्री ने बताया कि ''वन स्टेट-वन पोर्टल'' पहल के लिए प्रदेश को स्मार्ट सिटीज एवं अर्बन टेक लीडरशिप श्रेणी में इकोनॉमिक टाइम्स समिट एंड अवॉर्ड्स-2026 में सिल्वर अवाॅर्ड भी मिला है। उन्होंने स्वच्छ, सुरक्षित, समावेशी और आपदा प्रतिरोधी शहर विकसित करने के लिए केंद्र सरकार और अन्य राज्यों के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed