Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal BJP core committee announced: 12 members included, including JP Nadda and Jai Ram Thakur; see the lis

हिमाचल भाजपा कोर कमेटी घोषित: जेपी नड्डा, जयराम ठाकुर समेत 12 सदस्य शामिल, कई पुराने दिग्गज बाहर

Tue, 24 Nov 2026 06:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 24 Nov 2026 06:15 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार कोर कमेटी में कुल 12 सदस्य शामिल किए गए हैं। जबकि प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा व सह प्रभारी दर्शना सिंह को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। 

विज्ञापन
Himachal BJP core committee announced: 12 members included, including JP Nadda and Jai Ram Thakur; see the lis
जेपी नड्डा, जयराम ठाकुर, राजीव बिंदल। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश भाजपा की नई कोर कमेटी के गठन से पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में बड़ा बदलाव हुआ है। लंबे समय से प्रदेश भाजपा की राजनीति में अहम भूमिका निभाने वाले कई वरिष्ठ नेताओं को नई कमेटी में जगह नहीं मिली है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और शांता कुमार जैसे पार्टी के दिग्गज नेताओं को भी कोर कमेटी से बाहर कर दिया गया है। इसके अलावा राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन, रणधीर शर्मा और राजीव सहजल समेत कई पुराने चेहरों की भी इस बार छुट्टी हो गई है। भाजपा ने पुरानी 21 सदस्यीय कोर कमेटी को पुनर्गठित कर अब 12 सदस्यीय कर दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आदेशानुसार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने नई कमेटी की अधिसूचना जारी की है। 

विज्ञापन

कमेटी में ये नेता शामिल
नई सूची में केंद्रीय नेतृत्व से जुड़े नेताओं के साथ प्रदेश संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों, सांसदों और विधायकों को शामिल किया गया है। नई कोर कमेटी में केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और प्रदेश महामंत्री संगठन सिद्धार्थन को जगह मिली है। इनके अलावा सांसद अनुराग ठाकुर, सुरेश कश्यप और डॉ. राजीव भारद्वाज, विधायक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक विपिन सिंह परमार, राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार, प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य और संजीव कटवाल को सदस्य बनाया गया है। भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा को कोर कमेटी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। प्रदेश सह प्रभारी दर्शना सिंह को भी विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी कमेटी के कई प्रभावशाली चेहरे बाहर
नई कोर कमेटी में सबसे ज्यादा चर्चा पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और शांता कुमार को जगह नहीं मिलने की है। इनके अलावा राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन, विधायक रणधीर शर्मा, पूर्व मंत्री राजीव सहजल और विधायक राकेश जमवाल, त्रिलोक जमवाल भी नई कमेटी का हिस्सा नहीं होंगे। पुरानी कमेटी में शामिल त्रिलोक कपूर, बिहारी लाल शर्मा और पूर्व सांसद सुरेश चंदेल के नाम भी नई सूची से बाहर हैं।

विज्ञापन

संगठनात्मक समीकरणों में बदलाव के संकेत
 कोर कमेटी भाजपा की प्रदेश इकाई में महत्वपूर्ण नीतिगत और संगठनात्मक फैसलों के लिए अहम मंच मानी जाती है। ऐसे में वरिष्ठ नेताओं को बाहर रखने और कमेटी का आकार छोटा करने को पार्टी के संगठनात्मक समीकरणों में बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed