Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bjp himachal appoints assembly incharges 66 constituencies

हिमाचल प्रदेश: भाजपा ने 66 विधानसभा क्षेत्रों में नियुक्त किए प्रभारी, राजीव बिंदल ने जारी की सूची

Fri, 20 Nov 2026 02:56 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 20 Nov 2026 02:56 PM IST
सार

भाजपा हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने संगठन को मजबूत करने और विधानसभा स्तर पर गतिविधियों को गति देने के लिए 66 विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी नियुक्त किए हैं। पार्टी ने विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों, प्रवक्ताओं और मोर्चों के नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

विज्ञापन
bjp himachal appoints assembly incharges 66 constituencies
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश ने संगठनात्मक गतिविधियों एवं कार्यक्रमों को गति देने के उद्देश्य से प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारियों की नियुक्ति की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने 20 नवंबर, 2026 को विधानसभा क्षेत्रवार प्रभारियों की सूची जारी की।

विज्ञापन


जारी सूची के अनुसार प्रदेश के 66 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्त किए गए प्रभारियों में प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, पूर्व विधायक, पूर्व जिला अध्यक्ष, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी और प्रकोष्ठों के संयोजक शामिल हैं।
विज्ञापन


चंबा जिले में चुराह से दिनेश शर्मा, भरमौर से चंदू लाल ठाकुर, चंबा से दिव्य चक्षु, डलहौजी से विनोद ठाकुर और भटियात से सुभाष उपाध्यक्ष को जिम्मेदारी दी गई है। नूरपुर जिले में नूरपुर से जगदेव ठाकुर, इंदौरा से अभिजीत जम्वाल, फतेहपुर से प्रदीप शर्मा और ज्वाली से पंकज शर्मा हैप्पी को प्रभारी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

देहरा जिले में देहरा से अभिषेक पाधा, जसवां-प्रागपुर से सुशील कालिया और ज्वालामुखी से अचल पठानिया को जिम्मेदारी मिली है। पालमपुर जिले में जयसिंहपुर से अरविंद शर्मा, सुलह से अभिमन्यु भट्ट, बैजनाथ से नवीन कटोच और पालमपुर से संजीव ठाकुर को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

कांगड़ा जिले में कांगड़ा से राकेश शर्मा, नगरोटा से विशाल नेहरिया, शाहपुर से संजय शर्मा और धर्मशाला से देवेंद्र कोहली को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कुल्लू जिले में कुल्लू से अखिलेश कपूर, मनाली से राहुल सोलंकी, बंजार से जोगेंद्र शुक्ला और आनी से हेतराम ठाकुर को प्रभारी बनाया गया है। सुंदरनगर जिले में करसोग से सोहन सिंह ठाकुर, सुंदरनगर से राजेंद्र भट्ट, नाचन से चेत राम, धर्मपुर से प्रताप ठाकुर और सरकाघाट से प्रताप सिंह को नियुक्त किया गया है।

मंडी जिले में सिराज से मनीष कपूर, द्रंग से कमल राणा, जोगिंद्रनगर से संजय ठाकुर, मंडी से पाल वर्मा और बल्ह से रणवीर सिंह को जिम्मेदारी मिली है।

हमीरपुर जिले में भोरंज से सुशील ठाकुर, हमीरपुर से पवन शर्मा, सुजानपुर से अनिल ठाकुर, नादौन से अजय शर्मा और बड़सर से हुकम सिंह बैस को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
 

ऊना जिले में चिंतपूर्णी से सुशील कालिया, गगरेट से धर्मेंद्र राणा, ऊना से विश्वजीत पटियाल, कुटलैहड़ से शंभू गोस्वामी और हरोली से मनोहर कुमार को जिम्मेदारी दी गई है।

बिलासपुर जिले में झंडूता से स्वतंत्र सांख्यान, घुमारवीं से बाल कृष्ण ठाकुर, बिलासपुर से नवीन शर्मा और श्री नैना देवी जी से राकेश गौतम को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

सोलन जिले में अर्की से रविंद्र परिहार, नालागढ़ से नरेंद्र ठाकुर, दून से सुरेंद्र ठाकुर, सोलन से ओपी गांधी और कसौली से संजीव टिंका को जिम्मेदारी दी गई है।

सिरमौर जिले में पच्छाद से रणवीर सिंह, नाहन से सुरेंद्र हिंदुस्तानी, श्री रेणुकाजी से साकेश शर्मा, पांवटा साहिब से रामेश्वर शर्मा और शिलाई से पवन चौधरी को प्रभारी बनाया गया है।

महासू जिले में चौपाल से बलदेव रान्टा, ठियोग से राजेश भ्रांटा, जुब्बल-कोटखाई से विजय गुप्ता, रोहड़ू से हरिचंद डोगरा और रामपुर से उमेश शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शिमला जिले में कसुम्पटी से सतप्रकाश मानक, शिमला से प्यार सिंह कंवर और शिमला ग्रामीण से नरेश चौहान को विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया गया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल द्वारा जारी सूची में सभी नियुक्तियां संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने और विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed