Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP focuses on Hamirpur parliamentary constituency; devises a special strategy to corner Sukhu and Agnihotri

हिमाचल सियासत: भाजपा का हमीरपुर संसदीय क्षेत्र पर फोकस, सुक्खू-अग्निहोत्री की घेराबंदी के लिए बनाई रणनीति

Thu, 26 Nov 2026 06:30 AM IST
Krishan Singh अनिमेष कौशल, शिमला।
अनिमेष कौशल, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 26 Nov 2026 06:30 AM IST
सार

भाजपा ने अपनी नई कोर कमेटी में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र पर सबसे अधिक फोकस किया है। क्षेत्र से भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को कोर कमेटी में जगह मिली है।

विज्ञापन
BJP focuses on Hamirpur parliamentary constituency; devises a special strategy to corner Sukhu and Agnihotri
हमीरपुर क्षेत्र के लिए भाजपा ने बनाई रणनीति। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की उनके ही गढ़ में घेराबंदी करने के लिए भाजपा ने खास रणनीति बनाई है। पार्टी ने अपनी नई कोर कमेटी में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र पर सबसे अधिक फोकस किया है। 12 सदस्यीय नई कमेटी में अकेले इस संसदीय क्षेत्र से चार प्रमुख नेताओं को शामिल किया गया है। यह फैसला पार्टी की चुनावी और संगठनात्मक प्राथमिकता को दर्शाता है। सीएम सुक्खू हमीरपुर जिले से आते हैं, जबकि डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ऊना जिले से संबंध रखते हैं। यह दोनों ही जिले हमीरपुर संसदीय क्षेत्र का हिस्सा हैं। 

विज्ञापन

भाजपा ने अपने सबसे अनुभवी नेताओं को एक मंच पर उतारा
 सत्ता के इन दो बड़े केंद्रों के प्रभाव वाले क्षेत्रों में कांग्रेस को सीधी चुनौती देने के लिए भाजपा ने अपने सबसे अनुभवी नेताओं को एक मंच पर उतारा है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को कोर कमेटी में जगह मिली है। इनके साथ ही पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती और राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार को भी शामिल किया गया है। इन चारों नेताओं का संगठन और चुनावी राजनीति में अलग-अलग स्तर पर गहरा प्रभाव है। नड्डा का राष्ट्रीय स्तर का लंबा अनुभव पार्टी के काम आएगा। अनुराग ठाकुर की संसदीय और केंद्रीय राजनीति में सक्रियता से कार्यकर्ताओं को बल मिलेगा। इसके अलावा सत्ती और सिकंदर कुमार के प्रदेश संगठन के अनुभव से इस पूरे बेल्ट में मजबूत व्यूह रचना तैयार की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 चारों संसदीय क्षेत्रों के बीच संतुलन बनाने की भी कोशिश
नई कोर कमेटी में चारों संसदीय क्षेत्रों के बीच संतुलन बनाने की भी पूरी कोशिश की गई है। मंडी संसदीय क्षेत्र से नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को शामिल किया गया है। उनके साथ महामंत्री पायल वैद्य और संजीव कटवाल को भी जगह मिली है। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से सांसद राजीव भारद्वाज और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिमला संसदीय क्षेत्र से प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और सांसद सुरेश कश्यप को कमेटी में लिया गया है। भाजपा ने इस बार कमेटी में भीड़ बढ़ाने के बजाय निर्णय लेने में सक्षम नेताओं को तवज्जो दी है। इसी रणनीति के तहत पुरानी 21 सदस्यीय कोर कमेटी का आकार घटाकर 12 सदस्यों तक सीमित कर दिया है।

विज्ञापन

कांग्रेस से आए नेताओं को संगठन में जगह नहीं
भाजपा की नई कोर कमेटी में कांग्रेस छोड़कर पार्टी में शामिल हुए किसी भी नेता को जगह नहीं मिली है। इनमें राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन, पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा और पूर्व विधायक राजेंद्र राणा समेत करीब एक दर्जन नेता शामिल हैं। इन नेताओं के भाजपा में आने के बाद प्रदेश की राजनीति में नए समीकरण जरूर बने थे। लेकिन, कोर कमेटी से इन्हें दूर रखकर पार्टी ने साफ संदेश दिया है। भाजपा ने संगठनात्मक निर्णयों में फिलहाल अपने पुराने और मूल कैडर के नेतृत्व पर ही भरोसा जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed