Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala News ›   amit shah dharamshala northern zonal council meeting december 20

हिमाचल: धर्मशाला आएंगे अमित शाह, 20 दिसंबर को नशा तस्करी और सीमा विवाद पर होगी बड़ी बैठक

Thu, 26 Nov 2026 09:32 AM IST
Ankesh Dogra अश्वनी पंडित, धर्मशाला।
अश्वनी पंडित, धर्मशाला। Published by: Ankesh Dogra Updated Thu, 26 Nov 2026 09:32 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में 20 दिसंबर को 33वीं उत्तर क्षेत्रीय परिषद की बैठक प्रस्तावित है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इसकी अध्यक्षता करेंगे। बैठक में नशा तस्करी, सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा, अंतरराज्यीय सीमा विवाद और जल-बिजली संसाधनों के बंटवारे सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

विज्ञापन
amit shah dharamshala northern zonal council meeting december 20
अमित शाह - फोटो : अमित शाह एक्स

विस्तार

पर्यटन नगरी धर्मशाला 20 दिसंबर को राष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण प्रशासनिक बैठक की मेजबानी करेगी। 33वीं नॉर्दर्न जोनल काउंसिल (उत्तर क्षेत्रीय परिषद) की बैठक एचपीसीए के इंडोर प्रैक्टिस हॉल में होगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इसकी अध्यक्षता करेंगे। बैठक में राज्यों के बीच लंबित विवादों और आपसी समन्वय से जुड़े विषयों पर चर्चा होती है। इस बार नशा तस्करी पर प्रभावी रोक, सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा, अंतरराज्यीय सीमा विवाद, बिजली और जल संसाधनों के बंटवारे जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठ सकते हैं। साइबर अपराध, महिला एवं बाल सुरक्षा, लंबित आपराधिक मामलों और केंद्र प्रायोजित योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी चर्चा होने की संभावना है।

विज्ञापन


बैठक में उत्तर भारत के राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल और प्रशासक सहित केंद्र व राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। इसमें क्षेत्रीय विकास, अंतरराज्यीय विवादों और आंतरिक सुरक्षा से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। बैठक को लेकर धर्मशाला में तैयारियां शुरू हो गई हैं। जानकारी के अनुसार शीत सत्र के दौरान भी आयोजन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर चर्चा हुई है।

विज्ञापन

जिला प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभाग सुरक्षा, यातायात, ठहराव और प्रोटोकॉल से जुड़ी व्यवस्थाओं की तैयारियों में जुटे हैं। बैठक में हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और चंडीगढ़ के प्रतिनिधि शामिल होंगे। संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल व प्रशासक भी इसमें भाग लेंगे। केंद्रीय गृह सचिव, राज्यों के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक सहित वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। 

इससे पहले परिषद की 32वीं बैठक 17 नवंबर 2025 को हरियाणा के फरीदाबाद में हुई थी। इसकी अध्यक्षता भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की थी। इसमें मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू समेत पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर और दिल्ली के मुख्यमंत्री शामिल हुए थे। इसमें केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपालों और प्रशासकों ने भी भाग लिया था।

धर्मशाला में 20 दिसंबर को नॉर्दर्न जोनल काउंसिल की बैठक प्रस्तावित है। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे।  - हेमराज बैरवा, उपायुक्त, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed