{"_id":"6afd2a1bc1775abc8e01ce4c","slug":"manisha-bai-first-transgender-sarpanch-kushalpura-beawar-village-development-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूढियां तोड़ रचा इतिहास : पहली किन्नर सरपंच बनीं मनीषा बाई, विकास न होने पर इस्तीफे का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूढियां तोड़ रचा इतिहास : पहली किन्नर सरपंच बनीं मनीषा बाई, विकास न होने पर इस्तीफे का एलान
Wed, 18 Nov 2026 10:01 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ब्यावर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ब्यावर
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Wed, 18 Nov 2026 10:01 AM IST
सार
राजस्थान के ब्यावर जिले के कुशालपुरा गांव में मनीषा बाई पहली किन्नर सरपंच चुनी गई हैं। उन्होंने दो पूर्व सरपंच परिवारों के प्रत्याशियों को हराकर निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 301 वोट अधिक हासिल किए। मनीषा बाई ने गांव को आदर्श बनाने का संकल्प लिया है। साथ ही एलान किया है कि अगर विकास कार्य नहीं करा पाईं तो सरपंच पद से इस्तीफा दे देंगी।
विज्ञापन
मनीषा बाई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रायपुर पंचायत समिति के कुशालपुरा गांव की जनता ने मनीषा बाई को गांव की पहली किन्नर सरपंच चुना है। मनीषा बाई ने पंचायत चुनाव में सफलता हासिल करते हुए दो पूर्व सरपंच परिवारों के प्रत्याशियों को पराजित किया। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 301 वोटों के अंतर से मात देकर जीत दर्ज की। इस परिणाम ने गांव के सियासी समीकरणों को पूरी तरह बदल दिया है और नए नेतृत्व के लिए रास्ता तैयार किया है। इस चुनावी जीत में महिलाओं के समर्थन ने भी मुख्य भूमिका निभाई। ग्रामीण अब गांव में विकास के नए दौर की उम्मीद कर रहे हैं।
गुरु का आशीर्वाद और जताया आभार
जीत के बाद मनीषा बाई ने सबसे पहले अपने गुरु का आशीर्वाद लिया। समर्थकों ने खुशियां साझा करते हुए अपनी नई सरपंच का जोरदार स्वागत किया। मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मनीषा बाई ने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत उनकी व्यक्तिगत नहीं, बल्कि कुशालपुरा की पूरी जनता के अटूट विश्वास की जीत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ग्रामवासियों ने जिस उम्मीद और भरोसे के साथ उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, वे उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगी।
आदर्श गांव बनाने का संकल्प
मनीषा बाई ने गांव के समग्र विकास को अपनी पहली और सबसे बड़ी प्राथमिकता घोषित किया है। उनका सपना कुशालपुरा को सर्वसुविधायुक्त आदर्श गांव के रूप में विकसित करना है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरपंच का पद केवल सम्मान पाने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह जनता के प्रति सीधी जवाबदेही का प्रतीक है। मनीषा बाई ने यह बड़ा एलान भी किया कि यदि वे गांव में विकास कार्य करवाने में विफल रही तो खुद अपने पद से इस्तीफा दे देंगी। उन्होंने ग्रामीणों की अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को जल्द-से-जल्द धरातल पर उतारने का भरोसा दिया।