Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   BJP Akali Dal alliance in Punjab separate paths in Patiala Municipal Corporation election

ऊपर गठबंधन, नीचे घमासान!: पटियाला में भाजपा-अकाली आमने-सामने, निगम चुनाव में एक-दूसरे के खिलाफ खड़े

Fri, 27 Nov 2026 11:13 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: Nivedita Updated Fri, 27 Nov 2026 11:13 AM IST
सार

पंजाब में भाजपा और अकाली दल के बीच गठबंधन हो चुका है। हालांकि पटियाला निगम चुनाव के लिए दोनों दल पहले ही उम्मीदवार घोषित कर चुके थे। ऐसे में अब दोनों दल गठबंधन के बावजूद पटियाला निगम चुनाव में आमने सामने होंगे। 

विज्ञापन
BJP Akali Dal alliance in Punjab separate paths in Patiala Municipal Corporation election
पटियाला निगम चुनाव में भाजपा-अकाली दल आमने-सामने - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पंजाब में छह साल की राजनीतिक दूरी खत्म कर भाजपा और शिरोमणि अकाली दल ने भले ही दोबारा गठबंधन का एलान कर दिया हो लेकिन पटियाला नगर निगम चुनाव में दोनों दलों की राहें अलग-अलग हैं। 
विज्ञापन


यहां 30 वार्डों में भाजपा और अकाली दल के प्रत्याशी एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। दिलचस्प यह है कि गठबंधन की घोषणा के बावजूद दोनों दलों ने अपने उम्मीदवारों को मैदान से हटाने या साझा प्रत्याशी उतारने का फैसला नहीं किया। ऐसे में ऊपर गठबंधन और नीचे चुनावी टकराव की स्थिति बन गई है।
विज्ञापन


दरअसल, दोनों दलों ने गठबंधन का एलान होने से पहले ही नगर निगम चुनाव के लिए अपने-अपने उम्मीदवार उतार दिए थे। 24 नवंबर को गठबंधन की घोषणा हुई तब तक उम्मीदवारों की प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी। अब 28 नवंबर को होने वाले मतदान से पहले दोनों दलों के सामने अपने प्रत्याशियों के पक्ष में कार्यकर्ताओं और परंपरागत वोट बैंक को एकजुट रखने की चुनौती है। जिन वार्डों में दोनों दलों के उम्मीदवार आमने-सामने हैं, वहां गठबंधन के बावजूद कार्यकर्ता अपने-अपने प्रत्याशियों के लिए वोट मांग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के पटियाला शहरी जिला प्रधान विजय कुमार कुका खुद वार्ड नंबर 50 से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका कहना है कि हाईकमान ने पहले की तरह चुनाव मैदान में डटे रहने का संदेश दिया है। ऐसे में गठबंधन की घोषणा के बाद भी स्थानीय स्तर पर चुनावी समीकरण नहीं बदले हैं।

2027 से पहले संगठन की परीक्षा
पटियाला नगर निगम का यह चुनाव विधानसभा चुनाव 2027 से पहले दोनों दलों के लिए अहम माना जा रहा है। नतीजों से पता चलेगा कि शहर में किस दल का संगठन कितना मजबूत है और किसकी अपनी चुनावी जमीन ज्यादा पुख्ता है। अकाली दल के लिए शहरी क्षेत्र में अपनी पकड़ साबित करने का मौका है तो भाजपा के सामने अपनी संगठनात्मक ताकत बरकरार रखने की चुनौती है। दोनों दलों के प्रत्याशी अपने दम पर कितना समर्थन जुटा पाते हैं, इस पर भी नजर रहेगी।


मतपेटी बताएगी गठबंधन की जमीनी ताकत
28 नवंबर को होने वाला मतदान यह भी बताएगा कि गठबंधन का असर स्थानीय कार्यकर्ताओं और मतदाताओं तक कितना पहुंचा है। क्या दोनों दलों के समर्थक अपने-अपने उम्मीदवारों के साथ खड़े रहेंगे या गठबंधन के नाम पर कुछ वार्डों में वोटों का रुख बदलेगा, फिलहाल पटियाला में स्थिति यही है कि दिल्ली में हाथ मिलाने वाले दोनों दल स्थानीय चुनाव में एक-दूसरे के खिलाफ ताल ठोक रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed