Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Mohali real estate scam Punjab Chief Secretary KP Sinha Not appear to ED

मोहाली रियल एस्टेट घोटाला: ईडी के समन पर पेश नहीं हुए मुख्य सचिव, दिल्ली में होने का हवाला देकर मांगी छूट

Thu, 26 Nov 2026 02:09 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: Nivedita Updated Thu, 26 Nov 2026 02:09 PM IST
सार

पंजाब के मुख्य सचिव केपी सिन्हा ईडी के जालंधर कार्यालय नहीं आए। उन्हें मोहाली के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में कथित अनियमितताओं और सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने के आरोपों में बुलाया गया था।

विज्ञापन
Mohali real estate scam Punjab Chief Secretary KP Sinha Not appear to ED
पंजाब के मुख्य सचिव केपी सिन्हा - फोटो : संवाद/फाइल

विस्तार

पंजाब सरकार के मुख्य सचिव एवं वित्त विभाग के अधिकारी केपी सिन्हा गुरुवार को जालंधर स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय में पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए। उन्हें 26 नवंबर को जांच में शामिल होने के लिए समन जारी किया गया था। बताया जा रहा है कि उन्होंने दिल्ली में होने का हवाला देकर पेशी से छूट मांगी है।
विज्ञापन


यह जांच मोहाली के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में कथित अनियमितताओं और सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने के आरोपों से जुड़ी है। ईडी जमीन अधिग्रहण, नीलामी, आवंटन, सीएलयू मंजूरी और बिल्डरों को कथित रियायतें देने से जुड़े फैसलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन


इस मामले में ईडी पहले पूर्व मुख्य सचिव अनुराग वर्मा, आईएएस अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ और गमाडा व हाउसिंग विभाग के अन्य अधिकारियों से पूछताछ कर चुकी है। सितंबर में गमाडा मुख्यालय और हाउसिंग विभाग से जुड़े 26 ठिकानों पर छापेमारी भी की गई थी। अब मौजूदा मुख्य सचिव केपी सिन्हा और प्रमुख वित्त सचिव को समन जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed