Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Seven-year-old girl brutally murdered in Ropar

पंजाब में सात साल की बच्ची की बेरहमी से हत्या: दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, गला घोंटकर शव पानी में फेंका

Mon, 23 Nov 2026 06:20 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़
संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 23 Nov 2026 06:20 PM IST
सार

पंजाब के रोपड़ में सात साल की बच्ची का गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी पर बच्ची को बहलाकर जंगल में ले जाने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने बच्ची को पेड़ से बांधकर दुष्कर्म का भी प्रयास किया। 

विज्ञापन
Seven-year-old girl brutally murdered in Ropar
बच्ची की हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पंजाब के रोपड़ जिले के एक गांव में बीती रात एक सात वर्षीय बच्ची की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में बिहार निवासी प्रवासी मजदूर अजय कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अजय कुमार ने बच्ची को 10 रुपये के कुरकुरे का पैकेट देकर बहलाया और उसे गांव के पास जंगल में ले गया।

विज्ञापन




बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
जानकारी के अनुसार, आरोपी अजय कुमार ने बच्ची को जंगल में ले जाकर पेड़ से बांध दिया और कथित तौर पर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी ने उसका गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को पानी में फेंक दिया।
विज्ञापन


पुलिस कर रही जांच
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने शराब के नशे में वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है। रोपड़ पुलिस ने करीब 10 घंटे की मशक्कत के बाद इस मामले को सुलझाते हुए आरोपी अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। पुलिस ने बच्ची के शव को बरामद कर लिया है और हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा और आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed