Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab assembly election Akali Dal punarsurjit BSP akali dal Waris Punjab De alliance

पंजाब में नया सियासी समीकरण: अकाली दल पुनर सुरजीत और बसपा आएंगे साथ, वारिस पंजाब दे भी होगा शामिल!

Mon, 23 Nov 2026 12:09 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट Published by: Nivedita Updated Mon, 23 Nov 2026 12:09 PM IST
सार

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले एक नए गठजोड़ की आहट हो रही है। अकाली दल पुनर सुरजीत और बहुजन समाज पार्टी के बीच गठजोड़ के लिए बातचीत लगभग पूरी हो गई है। वहीं बसपा अकाली दल वारिस पंजाब दे के साथ भी गठबंधन के लिए बात कर चुकी है। ऐसे में विधानसभा चुनाव से पहले तीन दल एक साथ आ सकते हैं।

विज्ञापन
Punjab assembly election Akali Dal punarsurjit BSP akali dal Waris Punjab De alliance
पंजाब में नया सियासी गठजोड़ - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल (पुनर सुरजीत) और बहुजन समाज पार्टी के बीच चुनावी गठबंधन होने जा रहा है। इस गठबंधन को लेकर बातचीत भी पूरी हो चुकी है और इसका औपचारिक ऐलान जल्द किए जाने की संभावना है। 
विज्ञापन


इस संबंध में रविवार देर शाम फरीदकोट में अकाली दल (पुनर सुरजीत) के अध्यक्ष ज्ञानी हरप्रीत सिंह और बसपा के वरिष्ठ नेता अवतार सिंह करीमपुरी के बीच अहम बैठक हुई। 
विज्ञापन


बैठक में विधानसभा चुनावों में दोनों दलों के एक साथ चुनाव मैदान में उतरने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। अकाली दल पुनर सुरजीत फरीदकोट के नेता अमनिंदर सिंह बन्नी ने गठबंधन को लेकर दोनों नेताओं की मुलाकात की पुष्टि करते हुए कहा कि लगभग सहमति हो चुकी है। अब गठबंधन का औपचारिक ऐलान जल्द कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संभावित गठबंधन को पंजाब की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है। बता दें कि इससे पहले बसपा की अकाली दल वारिस पंजाब दे के साथ गठबंधन की बातचीत हो चुकी है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही अकाली दल वारिस, अकाली दल पुनर सुरजीत और बसपा का गठबंधन हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed