{"_id":"6b06b3d0035c4593fc0aa641","slug":"chd-punjab-big-news-today-arvind-kejriwal-will-reach-ludhiana-today-2026-11-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chd-Punjab Big News: मोगा में आप नेता पर हमला, केजरीवाल पहुंचेंगे लुधियाना; पंजाब में ब्लैकआउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chd-Punjab Big News: मोगा में आप नेता पर हमला, केजरीवाल पहुंचेंगे लुधियाना; पंजाब में ब्लैकआउट
Wed, 25 Nov 2026 03:40 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 25 Nov 2026 03:40 PM IST
सार
मोगा में आप की रैली को लेकर और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाने के लिए अरविंद केजरीवाल आज लुधियाना पहुंचेंगे। मोगा में बुधवार को दिनदहाड़े आप नेता पर हमला हुआ। जगाराओं में ट्रक चलाते समय बीच सड़क पर ड्राइवर की मौत। पढ़ें चंडीगढ़-पंजाब की बड़ी खबरें
विज्ञापन
पंजाब-चंडीगढ़ बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
आज लुधियाना पहुंचेंगे अरविंद केजरीवाल
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल बुधवार देर शाम को लुधियाना पहुंचेंगे। इस दौरान उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहे। दोनों नेता लुधियाना में संजीव अरोड़ा के परिवार और उनकी टीम के साथ अहम बैठक करेंगे। बैठक में आगामी चुनावों को लेकर रणनीति तैयार करने और संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा होने की संभावना है। वहीं, मोगा में आयोजित होने वाली रैली को बातचीत करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
मोगा में आप नेता पर हमला
मोगा के कस्बा बाघापुराना में दिनदहाड़े आम आदमी पार्टी के मौजूदा सरपंच पर हमला और फायरिंग की घटना सामने आई है। इस हमले में सरपंच समेत दो लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक के चेहरे को गोली छूकर निकल गई। तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पढ़ें पूरी खबर

जगराओं में ट्रक ड्राइवर की हार्ट अटैक से मौत
जगराओं के निकटवर्ती गांव काऊके कलां में बुधवार को एक ट्रक चालक की सूझबूझ ने एक बड़े सड़क हादसे को टाल दिया। हालांकि, ट्रक चलाते समय अचानक हार्ट अटैक आने के कारण चालक अपनी जान बचाने के लिए डॉक्टर तक पहुंचने में सफल नहीं हो सका और वाहन के अंदर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान वंत सिंह निवासी गांव जडाली खुर्द, अहमदगढ़ के रूप में हुई है। पढ़ें पूरी खबर

पंजाब में 27 नवंबर को होगा ब्लैकआउट
पंजाब में नागरिक सुरक्षा तैयारियों और आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था को परखने के लिए 27 नवंबर को रात आठ बजे पूरे राज्य में एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों पर सभी जिलों में होने वाले इस अभ्यास के दौरान सायरन बजाकर हवाई हमले की चेतावनी दी जाएगी। पढ़ें पूरी खबर

पुरानी रंजिश में युवक की हत्या
मखदूमपुरा इलाके में पुरानी रंजिश के चलते ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई, जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। एक दर्जन से अधिक हमलावरों ने प्रॉपर्टी और फाइनांस कारोबारी लक्की खोखा पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात की सबसे खौफनाक बात यह रही कि हमलावरों ने लक्की खोखा के हाथों की उंगलियां भी काट दीं और कटी हुई उंगलियां अपने साथ ले गए। पढ़ें पूरी खबर