Chd-Punjab Big News: आप विधायक को ईडी समन, पीसीएस भर्ती विवाद पर रोष मार्च; अमृतसर पहुंचे सचिन पायलट
पंजाब में आप विधायक को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में समन दिया है। पंजाब में पीसीएस भर्ती विवाद को लेकर युवा कांग्रेस ने रोष मार्च निकाला। अमृतसर पहुंचे सचिन पायलट। चंडीगढ़-पंजाब की बड़ी खबरें
विस्तार
पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले नया सियासी समीकरण देखने को मिल रहा है। पंजाब कांग्रेस ने घनौर के पूर्व विधायक मदन लाल जलालपुर का निलंबन रद्द कर दिया। पंजाब में पीसीएस भर्ती विवाद को लेकर युवा कांग्रेस ने रोष मार्च निकाला। पढ़ें चंडीगढ़-पंजाब की बड़ी खबरें
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल (पुनर सुरजीत) और बहुजन समाज पार्टी के बीच चुनावी गठबंधन होने जा रहा है। इस गठबंधन को लेकर बातचीत भी पूरी हो चुकी है और इसका औपचारिक एलान जल्द किए जाने की संभावना है। इस संबंध में रविवार देर शाम फरीदकोट में अकाली दल (पुनर सुरजीत) के अध्यक्ष ज्ञानी हरप्रीत सिंह और बसपा के वरिष्ठ नेता अवतार सिंह करीमपुरी के बीच अहम बैठक हुई। पढ़ें पूरी खबर
प्रवर्तन निदेशालय ने धर्मकोट से आप विधायक दविंदरजीत सिंह लाडी, पंजाब सरकार के कुछ सेवारत व सेवानिवृत्त अधिकारियों और विधायक के परिजनों को समन जारी किए हैं। यह समन मोगा की आम आदमी पार्टी विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के खिलाफ चल रही मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में जारी किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर
पंजाब कांग्रेस ने घनौर के पूर्व विधायक मदन लाल जलालपुर का निलंबन रद्द कर दिया है। पार्टी के इस फैसले को 2027 विधानसभा चुनाव से पहले नाराज नेताओं को साथ जोड़ने और संगठन के भीतर गुटबाजी कम करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। अगस्त में तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के कार्यकाल में जलालपुर को पार्टी से निलंबित किया गया था। पढ़ें पूरी खबर
पंजाब में पीसीएस भर्ती विवाद को लेकर युवा कांग्रेस ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास की ओर रोष मार्च शुरू कर दिया। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में कार्यकर्ता पंजाब कांग्रेस भवन, सेक्टर-15 से मार्च निकालकर मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़े। प्रदर्शन को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने रास्ते में बैरिकेडिंग कर दी और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। पढ़ें पूरी खबर
पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट सोमवार को अमृतसर पहुंचे। यहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के कामकाज पर सवाल खड़े किए। पायलट ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केवल हास्य और हल्की-फुल्की टिप्पणियां की हैं, जबकि प्रदेश के गंभीर मुद्दों पर ठोस कार्रवाई की आवश्यकता थी। पढ़ें पूरी खबर
