{"_id":"6b066ae3c596760e4a0d4ab0","slug":"arvind-kejriwal-visit-to-ludhiana-punjab-today-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल का आज पंजाब दौरा: लुधियाना में बनाएंगे चुनावी रणनीति, मोगा रैली से पहले तैयारियों को देंगे धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल का आज पंजाब दौरा: लुधियाना में बनाएंगे चुनावी रणनीति, मोगा रैली से पहले तैयारियों को देंगे धार
Wed, 25 Nov 2026 10:28 AM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 25 Nov 2026 10:28 AM IST
सार
पंजाब में चुनावी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान आज लुधियाना में सियासी रणनीति पर मंथन करेंगे।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल का पंजाब दौरा
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज लुधियाना पहुंचेंगे। इस दौरान उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे। दोनों नेता लुधियाना में संजीव अरोड़ा के परिवार और उनकी टीम के साथ अहम बैठक करेंगे। बैठक में आगामी चुनावों को लेकर रणनीति तैयार करने और संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा होने की संभावना है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की इस बैठक को चुनावी तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। इसमें संजीव अरोड़ा की टीम के सदस्यों के साथ क्षेत्र की राजनीतिक परिस्थितियों और चुनावी रणनीति को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन
27 नवंबर को मोगा में होगी आप की रैली
लुधियाना दौरे के बाद अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान 27 नवंबर को मोगा में आयोजित होने वाली 'खुशहाल पंजाब रैली' में शामिल होंगे। रैली को लेकर आम आदमी पार्टी की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। पार्टी नेतृत्व की इस सक्रियता को पंजाब में आगामी चुनावी तैयारियों और संगठन को मजबूत करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। केजरीवाल और मान के लुधियाना दौरे तथा मोगा रैली पर राजनीतिक हलकों की नजर रहेगी।
विज्ञापन
