Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Accident in Amritsar Intoxicated police officer car runs over orphaned girl returning from school

अमृतसर में हादसा: नशेड़ी पुलिसकर्मी की कार ने स्कूल से लाैट रही अनाथ बच्ची को कुचला, लोगों ने मौके पर दबोचा

Fri, 20 Nov 2026 10:58 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: Nivedita Updated Fri, 20 Nov 2026 10:58 AM IST
सार

अमृतसर में स्कूल से लाैट रही एक बच्ची को सुल्तानविंड रोड पर तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। लोगों ने आरोपी कार चालक को पकड़ लिया। आरोप है कि पुलिसकर्मी शराब के नशे में धुत्त था।  
 

विज्ञापन
Accident in Amritsar Intoxicated police officer car runs over orphaned girl returning from school
आरोपी पुलिसकर्मी के साथ लोग - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अमृतसर के सुल्तानविंड रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने स्कूल से घर लौट रही 12 वर्षीय बच्ची को टक्कर मार दी। आरोप है कि कार चला रहा पुलिसकर्मी शराब के नशे में धुत्त था। हादसा इतना गंभीर था कि बच्ची कार के नीचे फंस गई। मौके पर मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। घटना के बाद लोगों ने आरोपी को घेरकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी की पहचान हवलदार अमृतपाल सिंह के रूप में हुई है। अंबेडकर समाज दल के यूथ प्रेसिडेंट राहुल सोरी ने आरोप लगाया कि हादसे के समय पुलिसकर्मी नशे की हालत में था और ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। लोगों ने उसकी ऑल्टो कार की जांच की तो उसमें से शराब की बोतल, सिगरेट और लाइटर बरामद हुए।
विज्ञापन


पंजाब चेयरमैन विक्की के अनुसार बच्ची को टक्कर मारने के बाद आरोपी ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने कार को घेरकर उसे पकड़ लिया।



अनाथ बच्ची के परिवार ने मांगा न्याय
घायल बच्ची की देखभाल कर रही उसकी बुआ प्रीति ने बताया कि बच्ची के माता-पिता और दादा-दादी का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है और उसके सदस्य दिव्यांग हैं। उन्होंने प्रशासन से बच्ची का पूरा इलाज करवाने तथा आरोपी पुलिसकर्मी को निलंबित कर कड़ी सजा देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर सुल्तानविंड चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर कार कब्जे में कर ली। पुलिस अधिकारियों के अनुसार घायल बच्ची का मेडिकल करवाया जा रहा है। आरोपी पुलिसकर्मी का भी मेडिकल परीक्षण कराया गया है। जांच रिपोर्ट और सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

अंबेडकर समाज दल ने पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed