यूपी के मुरादाबाद से सीतापुर अपने घर लौट रहे चार दोस्तों की सोमवार देर शाम रामपुर में हुए भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। शहजादनगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे जा गिरी। हादसा इतना जबरदस्त था कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल चौथे युवक ने भी अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। एक साथ चार दोस्तों की मौत की खबर से उनके परिवारों में कोहराम मच गया।
चार दोस्तों की मौत: यूपी में बड़ा हादसा, फ्लाईओवर से नीचे गिरी बोलेरो; मुरादाबाद से लौट रहे थे सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर।
Published by: विकास कुमार
Updated Mon, 23 Nov 2026 10:45 PM IST
सार
रामपुर के शहजादनगर थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम तेज रफ्तार बोलेरो फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। हादसे में सीतापुर के बिसवां निवासी चार दोस्तों की मौत हो गई। तीन युवकों ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि चौथे की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई। मृतकों में सुनील पोरवाल, अभिषेक और निलेश की पहचान हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
