Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सपा के रोड शो में भाजपा नेता के बेटे की मौत: चार घंटे इंतजार, फिर सड़क पर गुस्सा; कैसे गई आर्य वर्धन की जान?

Thu, 19 Nov 2026 11:00 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 19 Nov 2026 11:00 AM IST
सार

गोरखपुर में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के रोड शो में शामिल जेसीबी की चपेट में आने से भाजपा नेता के बेटे की मौत हो गई। हादसे पर कार्रवाई में देरी पर परिजन और भाजपा कार्यकर्ताओं ने झारखंडी मोड़ पर गोरखपुर-देवरिया मार्ग जाम कर धरना दिया। पुलिस की सुस्ती पर भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा।

विज्ञापन
Gorakhpur: BJP Leader's 14-Year-Old Son Dies After Being Hit by JCB During Akhilesh Yadav Roadshow
gorakhpur accident - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
गोरखपुर में चार घंटे तक कार्रवाई का इंतजार और फिर सन्न का बांध टूट गया। बेटे को खोने के गम में डूबे परिवार को जब पुलिस की ओर से कोई ठोस कदम उठता नहीं दिखा तो आक्रोश सड़क पर उतर आया। इस दौरान तीन किलोमीटर तक यातायात थमा रहा। कार्रवाई न होने से नाराज परिजन और भाजपा कार्यकर्ता शाम छह बजे झारखंडी मोड़ पर धरने पर बैठ गए। देखते ही देखते गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर यातायात ठप हो गया। दोनों तरफ करीब तीन किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। हजारों राहगीर जाम में फंसकर परेशान होते रहे। पुलिस-प्रशासन के आश्वासन के बाद रात आठ बजे धरना समाप्त हुआ।
Gorakhpur: BJP Leader's 14-Year-Old Son Dies After Being Hit by JCB During Akhilesh Yadav Roadshow
भाजपा नेता के बेटे की मौत के बाद न्याय की गुहार लेकर परिजन हाईवे पर बैठ गए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार की शाम पांच भाजपा नेता ओंकार सिंह के घर के घर जाएंगे। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के रोड शो में शामिल जेसीबी की चपेट में आने से मृत आर्यवर्धन सिंह के परिवारवालों ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद पुलिस ने चार घंटे तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इसी देरी से नाराज होकर उन्होंने हाईवे पर धरना शुरू कर दिया। परिवारवालों की मांग थी कि हादसे के लिए जिम्मेदार जेसीबी चालक और उसे रोड शो में शामिल कराने वाले आयोजक के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही झारखंडी गेट के पास सड़क पर ब्रेकर बनवाया जाए।
Gorakhpur: BJP Leader's 14-Year-Old Son Dies After Being Hit by JCB During Akhilesh Yadav Roadshow
भाजपा नेता के बेटे की मौत के बाद न्याय की गुहार लेकर परिजन हाईवे पर बैठ गए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

रुक गई आवाजाही, डीएम एसएसपी मौके पर पहुंचे

धरने के कारण हाईवे पर वाहनों की आवाजाही रुक गई। नौकरी से लौट रहे कर्मचारी, कारोबारी और जरूरी काम से निकले लोग घंटों जाम में फंसे रहे। तीन
किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लगने से लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में मुश्किल हुई। स्थिति बिगड़ती देख डीएम दीपक मीणा, एसएसपी डॉ. कौस्तुभ और एसपी सिटी निमिष पाटील कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों से बातचीत की। परिजन ने जेसीबी चालक और रोड शो में उसे शामिल कराने वाले आयोजक के खिलाफ कार्रवाई व झारखंडी गेट के पास ब्रेकर बनवाने की मांग उठाई। डीएम और एसएसपी ने मांगों पर कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद रात करीब आठ बजे धरना समाप्त हुआ और हाईवे पर यातायात बहाल हो सका।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhpur: BJP Leader's 14-Year-Old Son Dies After Being Hit by JCB During Akhilesh Yadav Roadshow
भाजपा नेता के बेटे की मौत के बाद न्याय की गुहार लेकर परिजन हाईवे पर बैठ गए, लगा जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

जिस बहन को लेने निकला था भाई, वह कभी लौटकर नहीं आएगा

दोपहर तक घर में सबकुछ सामान्य था। किसी को अंदाजा नहीं था कि चंद मिनटों में परिवार की दुनिया उजड़ जाएगी। आर्य वर्धन अपनी बहन समृद्धि को लेने पैदल चौराहे की तरफ निकला था। बहन को लेने गया भाई खुद कभी घर नहीं लौटेगा, यह किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था। आर्य वर्धन केंद्रीय विद्यालय नंदानगर में कक्षा 10 का छात्र था। 

 
विज्ञापन
Gorakhpur: BJP Leader's 14-Year-Old Son Dies After Being Hit by JCB During Akhilesh Yadav Roadshow
भाजपा नेता के बेटे की मौत के बाद परिजन से वार्ता करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिवार के लिए वह सिर्फ बड़ा बेटा नहीं बल्कि उम्मीदों और सपनों का सहारा था। उसके सामने पूरी जिंदगी पड़ी थी। माता-पिता ने भी उसके भविष्य को लेकर न जाने कितने सपने संजो रखे होंगे मगर बुधवार दोपहर रोड शो में शामिल जेसीबी की चपेट में आने से सबकुछ एक झटके में खत्म हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोग उसे लेकर एम्स पहुंचे। परिवार को उम्मीद रही होगी कि डॉक्टर उनके बेटे को बचा लेंगे लेकिन अस्पताल में मिली मौत की खबर ने सारी उम्मीदें तोड़ दीं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed