{"_id":"6afe7fdcae90ba804f0b00a4","slug":"azam-khan-returns-to-rampur-after-jail-release-supporters-celebrate-with-tiger-is-back-slogans-2026-11-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'टाइगर इज बैक': 'आजम जिंदगीभर जेल में रहेंगे, यह सोच बिल्कुल गलत', घर वापसी पर रामपुर में जश्न, लगे ये नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'टाइगर इज बैक': 'आजम जिंदगीभर जेल में रहेंगे, यह सोच बिल्कुल गलत', घर वापसी पर रामपुर में जश्न, लगे ये नारे
Thu, 19 Nov 2026 02:06 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: Sharukh Khan
Updated Thu, 19 Nov 2026 02:06 PM IST
सार
सपा नेता आजम खां की डासना जेल से रिहाई के बाद उनके परिवार और समर्थकों में राहत और उत्साह का माहौल है। घर वापसी पर रामपुर में जश्न का माहौल है। समर्थकों ने 'टाइगर इज बैक' के नारे लगाए। घर पहुंचने पर आजम खां ने कार से बाहर आकर हाथ उठाकर समर्थकों का अभिवादन किया।
विज्ञापन
Azam Khan
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
करीब एक साल लंबे इंतजार के बाद बुधवार रात सपा नेता आजम खां गाजियाबाद की डासना जेल से रिहा होकर 100 से अधिक कारों के काफिले के साथ अपने गृह नगर रामपुर पहुंच गए। उनके पहुंचते ही शहर में उत्साह का माहौल बन गया।
समर्थकों ने 'टाइगर इज बैक' के नारे लगाए। घर पहुंचने पर आजम खां ने कार से बाहर आकर हाथ उठाकर समर्थकों का अभिवादन किया। इस दौरान समर्थकों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।
विज्ञापन
समर्थकों ने 'टाइगर इज बैक' के नारे लगाए। घर पहुंचने पर आजम खां ने कार से बाहर आकर हाथ उठाकर समर्थकों का अभिवादन किया। इस दौरान समर्थकों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।
विज्ञापन
बुधवार को जैसे ही आजम खां डासना जेल से बाहर आए, वहां पहले से मौजूद उनके बेटे अब्दुल्ला आजम और समर्थकों ने खुशी जताई। उनकी रिहाई की खबर मिलते ही रामपुर में आवास के बाहर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। उनके घर को रंगबिरंगी झालरों से सजाया गया था। आतिशबाजी और फूलों की बारिश के बीच जब उनका काफिला रामपुर पहुंचा तो समर्थक उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे।
विज्ञापन
आजम खां 17 नवंबर 2025 को जेल गए थे। परिवार और समर्थकों को उनकी रिहाई का इंतजार था। 31 अक्तूबर 2026 को वह रामपुर जिला जेल से जमानत पर बाहर आए, लेकिन जेल के गेट पर ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।
इसके बाद से वह गाजियाबाद की डासना जेल में बंद थे। 17 नवंबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अंतरिम जमानत मिलने के बाद उनकी रिहाई का रास्ता साफ हुआ। करीब एक साल बाद हुई घर वापसी पर समर्थकों ने खुशी जताई।
काफिले से दिखी आजम की सियासी धमक
डासना जेल से बाहर आने के बाद 100 से अधिक कारों के काफिले के साथ आजम खां रामपुर के लिए रवाना हुए। रास्ते में भी कई स्थानों पर समर्थकों ने उनका स्वागत किया। काफिले के साथ चल रहे संभल जिले के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खां ने बताया कि जोया टोल प्लाजा, पाकबड़ा और मूंढापांडे टोल प्लाजा समेत कई स्थानों पर समर्थकों ने आजम खां का स्वागत किया। उनके काफिले में करीब सौ से अधिक कारें शामिल थीं। इसके बाद वह रामपुर पहुंचे।आजम जिंदगीभर जेल में रहेंगे... यह सोच बिल्कुल गलत : डॉ.तजीन
हाईकोर्ट से जमानत मिलने पर पूर्व सांसद डॉ. तजीन फात्मा का विरोधियों पर हमला, बोलीं- न्यायालय पर था पूरा भरोसा
सपा नेता आजम खां को हाईकोर्ट से जमानत मिलने पर पूर्व सांसद डॉ. तजीन फात्मा ने विरोधियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कुछ मुखालिफ सोच रहे हैं कि आजम खां जिंदगीभर जेल में रहेंगे, लेकिन उनकी यह सोच बिल्कुल गलत है। उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा था कि एक दिन इंसाफ जरूर मिलेगा और आखिरकार सच्चाई की जीत हुई।
डॉ. तजीन फात्मा ने कहा कि इससे पहले भी हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बावजूद कुछ ताकतें नहीं चाहती थीं कि आजम खां जेल से बाहर आएं। इसी वजह से उन्हें ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था। इस बार भी हाईकोर्ट से इंसाफ मिला है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से इंसाफ के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। इसमें जीत हमेशा सच्चाई की हुई है।
''टाइगर इज बैक'' कहकर अदीब आजम ने जताई खुशी
आजम खां की रिहाई के बाद उनके परिवार और समर्थकों में राहत और उत्साह का माहौल है। इस मौके पर उनके बड़े बेटे अदीब आजम ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, 'टाइगर इज बैक!'
अदीब आजम ने मीडिया और समर्थकों से मुखातिब होते हुए कहा कि आज का दिन उनके पिता के चाहने वालों के लिए बेहद खास और खुशी का है। लंबे और कठिन इंतजार के बाद आखिरकार उनके पिता जेल से बाहर आ गए हैं। इसी खुशी में उन्होंने जोशीले अंदाज में ''टाइगर इज बैक'' का नारा दिया।
रिहाई की खबर सामने आते ही उनके आवास और आसपास के इलाकों में समर्थकों और शुभचिंतकों का पहुंचना शुरू हो गया। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।
जमानत के बाद जेल से बाहर आए आजम खां
सपा नेता आजम खां को आखिरकार बुधवार शाम डासना जिला कारागार से रिहाई मिल गई। मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद उनके अधिवक्ताओं ने बुधवार को सीजेएम कोर्ट में जमानत की औपचारिकताएं पूरी कीं।
इसके बाद अदालत ने रिहाई परवाना जारी कर दिया। शाम करीब 6:33 बजे जेल से बाहर आए आजम समर्थकों की भीड़ के बीच नाहल झाल होते हुए एनएच-नौ के रास्ते रात 9:45 पर रामपुर पहुंचे जहां समर्थकों ने जमकर स्वागत किया।
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मंगलवार को ईडी की ओर से दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आजम खां को अंतरिम जमानत देने का आदेश दिया था। मामले में अगली सुनवाई के लिए 10 दिसंबर की तारीख निर्धारित की गई है।
हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में बुधवार को उनके अधिवक्ताओं ने सीजेएम कोर्ट में अंतरिम जमानत आदेश प्रस्तुत किया। सीजेएम कोर्ट ने आजम खां की रिहाई के लिए 50-50 हजार रुपये के दो जमानती और इतनी ही धनराशि का एक बेल बॉन्ड दाखिल करने का निर्देश दिया।
अधिवक्ताओं ने अदालत में बताया कि आजम खां की उम्र 79 वर्ष है और उन्हें हृदय संबंधी परेशानी भी है। जमानत से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अदालत ने डासना जेल प्रशासन को रिहाई परवाना भेज दिया।
आजम खां को 31 अक्तूबर को रामपुर जिला जेल से एक अन्य मामले में जमानत मिलने के बाद रिहा किया गया था, लेकिन जेल से बाहर आते ही प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में डासना जेल भेज दिया गया। ईडी की इस गिरफ्तारी को आजम खां ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।
