Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेरठ: पूछताछ में उजैद ने किए बड़े खुलासे, पाकिस्तान में संपर्क, वीडियो पर किया कमेंट 'हम भी हैं तैयार'

Tue, 24 Nov 2026 05:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 24 Nov 2026 05:19 PM IST
सार

मेरठ के बनियापाड़ा निवासी उजैद को गिरफ्तार किया गया है, उसका नाम जम्मू में दर्ज आतंकी गतिविधियों से जुड़े मुकदमे की जांच में सामने आया था। पुलिस के मुताबिक, वह इंस्टाग्राम, सेशन और सिग्नल के जरिये संदिग्ध लोगों के संपर्क में था और कई ग्रुप संचालित कर रहा था

विज्ञापन
Uzaid from Meerut Arrested Over Alleged Online Terror Network; Police Probe Plot to Target Army Camp
मेरठ से संदिग्ध उजैद गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) के संदिग्ध व्यक्तियों के संपर्क में रहकर सोशल मीडिया के जरिये आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने के आरोप में मेरठ पुलिस ने बनियापाड़ा निवासी उजैद को गिरफ्तार किया है। बनियापाड़ा निवासी उजैद की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया के जरिये चल रहे ऑनलाइन कट्टरपंथी नेटवर्क की जांच तेज हो गई है।



जम्मू में आतंकी गतिविधियों से जुड़े मुकदमे की विवेचना के दौरान उजैद की इंस्टाग्राम आईडी सामने आई थी। पुलिस के मुताबिक, वह पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर के संदिग्ध लोगों के संपर्क में था।

ट्यूशन-40, ब्रिगेड और अल मुजाहिद नाम से ग्रुप बनाकर किशोरों को भड़काऊ ऑडियो भेजने और जिहाद के लिए उकसाने का आरोप है। जांच में नवंबर 2025 में सेना के कैंप या सैन्य काफिले पर फिदायीन हमले की साजिश से जुड़े इनपुट भी सामने आए हैं। करीब 10 महीने से वांछित उजैद को मंगलवार को कोतवाली पुलिस और स्वॉट टीम नगर ने संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: बिजनौर में हादसा: गंगा स्नान के दौरान महिला समेत चार डूबे, 12 साल की दिव्यानी को बचाया; तीन की तलाश जारी

Uzaid from Meerut Arrested Over Alleged Online Terror Network; Police Probe Plot to Target Army Camp
मेरठ से उजैद गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

जम्मू में दर्ज मुकदमे से खुली मेरठ के उजैद की पहचान
जम्मू के बाहु फोर्ट थाने में 24 नवंबर 2025 को आतंकी गतिविधियों से जुड़े मामले में एक मुकदमा दर्ज किया गया था। इसकी विवेचना के दौरान जम्मू पुलिस को मेरठ की एक इंस्टाग्राम आईडी समेत चार संदिग्ध आईडी मिली थीं। इन आईडी की जांच आगे बढ़ी तो बनियापाड़ा निवासी उजैद का नाम सामने आया।

इसके बाद जम्मू पुलिस ने मेरठ पुलिस के सहयोग से जनवरी और फरवरी 2026 में उसकी तलाश में दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं आया। पुलिस के मुताबिक, उजैद करीब 10 महीने से वांछित चल रहा था। इसके बाद एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने एसपी सिटी के नेतृत्व में टीम गठित की। मंगलवार को कोतवाली पुलिस और स्वॉट टीम नगर ने संयुक्त कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Uzaid from Meerut Arrested Over Alleged Online Terror Network; Police Probe Plot to Target Army Camp
उजैद के घर पर नहीं मिला परिवार - फोटो : अमर उजाला
वीडियो पर ‘हम भी तैयार हैं’  टिप्पणी, जम्मू के साजिद से जुड़ा संपर्क
एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के मुताबिक, उजैद इंस्टाग्राम, सेशन और सिग्नल जैसे प्लेटफॉर्म के माध्यम से पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर के संदिग्ध लोगों के संपर्क में था। पूछताछ में उसने बताया कि वह इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भारत विरोधी सामग्री देखता था। मौलाना मसूद अजहर समेत कुछ लोगों के वीडियो भी देखता था।

पुलिस के अनुसार, एक वीडियो पर उजैद ने ‘हम भी तैयार हैं’ टिप्पणी की थी। इसके बाद जम्मू निवासी मोहम्मद साजिद उसके संपर्क में आया। आरोप है कि दोनों के बीच सोशल मीडिया और एन्क्रिप्टेड एप के जरिये बातचीत होती थी। पुलिस अब दोनों के बीच हुई बातचीत और संपर्क के अन्य माध्यमों की जांच कर रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Uzaid from Meerut Arrested Over Alleged Online Terror Network; Police Probe Plot to Target Army Camp
उजैद के पड़ोसी बोले- भला लड़का है - फोटो : अमर उजाला

ट्यूशन-40, ब्रिगेड और अल मुजाहिद नाम से ग्रुप, किशोरों को भेजता था ऑडियो
पुलिस जांच में ट्यूशन-40, ब्रिगेड और अल मुजाहिद नाम से सोशल मीडिया ग्रुप संचालित किए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस का दावा है कि इन ग्रुपों में पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर से जुड़े संदिग्ध लोग भी शामिल थे। उजैद की इन ग्रुपों के संचालन में अहम भूमिका बताई जा रही है।

आरोप है कि वह ग्रुपों के जरिये किशोरों को भड़काऊ ऑडियो भेजता था। इन संदेशों के माध्यम से उन्हें कट्टरपंथी गतिविधियों और जिहाद के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया जाता था। पुलिस के मुताबिक, ऑडियो भेजने के बाद उन्हें डिलीट कर दिया जाता था। अब जांच एजेंसियां ग्रुपों के सदस्यों की पहचान और उनसे जुड़े लोगों की भूमिका खंगाल रही हैं।

विज्ञापन
Uzaid from Meerut Arrested Over Alleged Online Terror Network; Police Probe Plot to Target Army Camp
जानकारी देते एसएसपी मेरठ - फोटो : अमर उजाला

सेना के कैंप और सैन्य काफिले पर फिदायीन हमले की साजिश
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में नवंबर 2025 में सेना के किसी बड़े कैंप या सैन्य काफिले पर फिदायीन हमला करने की साजिश से जुड़ी जानकारी सामने आई है। इसमें जम्मू निवासी मोहम्मद साजिद को रेकी करने की जिम्मेदारी दिए जाने की बात कही गई है। वहीं, उजैद को हथियार और विस्फोटक जैकेट उपलब्ध कराने तथा हमले को अंजाम देने की भूमिका सौंपे जाने का दावा किया गया है।

जांच में गुरेज वैली के रास्ते प्रशिक्षण और हथियार-विस्फोटक उपलब्ध कराने की बात भी सामने आई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस योजना में कौन-कौन लोग शामिल थे और हथियारों व विस्फोटकों की व्यवस्था किसके जिम्मे थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed