Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिजली बिल में फिक्स्ड चार्ज क्या होता है? जानें कम बिजली इस्तेमाल करने पर भी क्यों आता है बिल

Mon, 23 Nov 2026 02:36 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Mon, 23 Nov 2026 02:36 PM IST
सार

  • Fixed Charge on Electricity Bill Explained: फिक्स्ड चार्ज कनेक्शन के स्वीकृत लोड और तय दरों के आधार पर लगता है, जो सप्लाई लाइन व नेटवर्क के रखरखाव से जुड़ा होता है।
  • कम बिजली खर्च होने या घर बंद रहने पर भी कनेक्शन सक्रिय रहने के कारण यह शुल्क बिल में जुड़कर आता है।

विज्ञापन
What Is Fixed Charge on an Electricity Bill? Why Does a Bill Come Despite Low Usage
बिजली बिल फिक्स्ड चार्ज क्या है? - फोटो : AI

Why Bill Comes Despite Low Power Usage?: हर महीने बिजली का बिल आने पर कई उपभोक्ता यह देखकर हैरान रह जाते हैं कि उन्होंने बहुत कम यूनिट बिजली खर्च की या घर बंद रहा, फिर भी बिल में एक तय रकम जुड़ी हुई है। इस रकम का बड़ा हिस्सा फिक्स्ड चार्ज का होता है, जिसे लेकर लोगों में अक्सर भ्रम रहता है।



आसान शब्दों में फिक्स्ड चार्ज वह तय शुल्क है जो आपके बिजली कनेक्शन की स्वीकृत क्षमता या लोड के आधार पर हर महीने लगता है, चाहे आपने बिजली कम खर्च की हो या ज्यादा। बिजली कंपनियां खंभों, तारों, ट्रांसफार्मर और सप्लाई लाइन को चौबीसों घंटे चालू रखने के रखरखाव के लिए यह शुल्क लेती हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

What Is Fixed Charge on an Electricity Bill? Why Does a Bill Come Despite Low Usage
फिक्स्ड चार्ज कैसे तय होता? - फोटो : AI Generated

फिक्स्ड चार्ज कैसे तय होता?

  • यह शुल्क मुख्य रूप से आपके कनेक्शन के स्वीकृत लोड (किलोवाट में), उपभोक्ता श्रेणी और राज्य नियामक आयोग की दरों के आधार पर तय होता है।
  • लोड जितना ज्यादा होगा, मासिक फिक्स्ड चार्ज भी उसी हिसाब से बढ़ सकता है।
What Is Fixed Charge on an Electricity Bill? Why Does a Bill Come Despite Low Usage
कम खपत पर बिल क्यों? - फोटो : AI Generated

कम खपत पर बिल क्यों?

  • अगर आप महीने भर में कम यूनिट बिजली खर्च करते हैं, तब भी कनेक्शन चालू रखने और सप्लाई नेटवर्क की उपलब्धता के कारण फिक्स्ड चार्ज जुड़ता है।
  • इसके साथ मीटर रेंट, टैक्स या अन्य तय शुल्क भी शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
What Is Fixed Charge on an Electricity Bill? Why Does a Bill Come Despite Low Usage
क्या लोड कम करा सकते? - फोटो : AI Generated

क्या लोड कम करा सकते?

  • अगर आपके घर का स्वीकृत लोड जरूरत से ज्यादा है, तो आप बिजली विभाग में आवेदन करके लोड कम करवाने की प्रक्रिया जांच सकते हैं।
  • सही लोड रखने से अनावश्यक रूप से ज्यादा फिक्स्ड चार्ज देने से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
What Is Fixed Charge on an Electricity Bill? Why Does a Bill Come Despite Low Usage
बिल देखते समय क्या जांचें - फोटो : AI Generated
बिल देखते समय क्या जांचें?
  • हर महीने बिल आते ही स्वीकृत लोड, खपत की यूनिट, फिक्स्ड चार्ज और एनर्जी चार्ज का विवरण ध्यान से देखें।
  • किसी गड़बड़ी या बदलाव के लिए आधिकारिक बिल पोर्टल या कस्टमर केयर से संपर्क करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed