PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: देश में आज भी बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं, जो कई सरकारी योजनाओं पर निर्भर है और उन्हें सरकार द्वारा चलाई जा रही सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता भी है। किसी योजना में आर्थिक मदद तो किसी योजना में सब्सिडी आदि।
{"_id":"6b0551538aa70e5a9e0d5a04","slug":"pm-vishwakarma-yojana-check-eligibility-benefits-and-how-to-apply-2026-11-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीएम विश्वकर्मा योजना: क्या है ये स्कीम और कौन कर सकता है आवेदन? यहां जानें पात्रता से लेकर लाभ तक सबकुछ","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
पीएम विश्वकर्मा योजना: क्या है ये स्कीम और कौन कर सकता है आवेदन? यहां जानें पात्रता से लेकर लाभ तक सबकुछ
Tue, 24 Nov 2026 02:27 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 24 Nov 2026 02:27 PM IST
सार
- PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत पारंपरिक काम करने वाले कारीगरों और शिल्पकारों को सरकार कई तरह की सुविधाएं देती है
- इसमें मुफ्त कौशल प्रशिक्षण, 15000 रुपये तक की टूलकिट सहायता और 3 लाख रुपये तक का लोन शामिल है
विज्ञापन
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या लाभ मिलते हैं?
- फोटो : Amar Ujala
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या लाभ मिलते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
क्या है पीएम विश्वकर्मा योजना?
- पीएम विश्वकर्मा योजना केंद्र सरकार की योजना है जिसकी शुरुआत 17 सितंबर 2023 को की गई थी
- इस योजना का संचालन सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा किया जाता है
- इसके तहत पारंपरिक काम करने वाले कारीगरों को सरकारी पहचान, कौशल प्रशिक्षण, आधुनिक टूलकिट और कारोबार शुरू करने या बढ़ाने के लिए लोन की सुविधा दी जाती है
- योजना में कुल 18 पारंपरिक व्यवसायों को शामिल किया गया है
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या लाभ मिलते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
कौन कर सकता है आवेदन?
- योजना में बढ़ई, नाव बनाने वाले, लोहार, सुनार, कुम्हार, मूर्तिकार, राजमिस्त्री, मोची, दर्जी, नाई और धोबी जैसे काम करने वाले लोग
- इसके अलावा ताला बनाने वाले, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता, टोकरी व चटाई बनाने वाले, पारंपरिक खिलौना निर्माता, माला बनाने वाले और मछली पकड़ने का जाल बनाने वाले भी आवेदन कर सकते हैं
नोट:- आवेदनकर्ता की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या लाभ मिलते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
योजना में क्या-क्या मिलते हैं लाभ?
- पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने वाले लाभार्थियों को कुछ दिनों की ट्रेनिंग दी जाती है
- इसके लिए आपको 500 रुपये स्टाइपैंड तब तक रोजाना दिया जाता है, जब तक आपकी ये ट्रेनिंग दी जाती है
- आपको आधुनिक औजार खरीदने के लिए 15000 रुपये की टूलकिट प्रोत्साहन राशि दी जाती है
विज्ञापन
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या लाभ मिलते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
- इसके अलावा अपना काम करने के लिए आपको बिना गारंटी के कुल 3 लाख रुपये तक का लोन सस्ती ब्याज दर पर मिलता है
- इसमें आपको पहले 18 महीनों के लिए 1 लाख रुपये का लोन मिलता है
- फिर आप अतिरिक्त 2 लाख रुपये का लोन 30 महीनों के लिए ले सकते हैं
