अगर आप जीवन में पहली बार हवाई जहाज से यात्रा करने जा रहे हैं, तो मन में थोड़ा रोमांच होना स्वाभाविक है, लेकिन कई बार एयरपोर्ट की लंबी प्रक्रियाओं और सख्त नियमों को लेकर थोड़ी घबराहट भी महसूस होती है। पहली बार उड़ान भरने वाले यात्रियों को कई बार यह समझ नहीं आता कि एयरपोर्ट पर कब पहुंचना है, चेकिंग कैसे होगी और सामान का वजन कितना होना चाहिए।
{"_id":"6af9a82931939b17970d53b0","slug":"first-time-air-travel-guide-4-essential-tips-for-a-smooth-flight-experience-2026-11-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहली बार करने जा रहे हैं हवाई सफर? इन 4 बातों का रखें खास ध्यान, नहीं होगी परेशानी","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
पहली बार करने जा रहे हैं हवाई सफर? इन 4 बातों का रखें खास ध्यान, नहीं होगी परेशानी
Sun, 15 Nov 2026 06:10 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Sun, 15 Nov 2026 06:10 PM IST
सार
First Time Air Travel Tips: पहली बार हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को फ्लाइट के समय से 2-3 घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचना चाहिए।
सफर के दौरान किसी भी परेशानी से बचने के लिए एयरलाइन के लगेज और वजन से जुड़े नियमों की पूरी जानकारी रखें।
विज्ञापन
पहली बार हवाई सफर
- फोटो : AI
एयरपोर्ट पर कितनी जल्दी पहुंचें?
- फोटो : Adobe Stock
एयरपोर्ट पर कितनी जल्दी पहुंचें?
- फ्लाइट के समय से कम से कम 2 से 3 घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचना जरूरी होता है।
- समय पर पहुंचने से आपको बोर्डिंग पास लेने और सुरक्षा जांच की लंबी लाइन में भागदौड़ नहीं करनी पड़ती है।
लगेज के क्या नियम हैं?
- फोटो : Adobe Stock
लगेज के क्या नियम हैं?
- हर एयरलाइन कंपनी का अपने नियमों के अनुसार केबिन और चेक-इन बैग का वजन तय होता है।
- जैसे एक यात्री अपने साथ एक सामान्य यात्रा में दो बैग लेकर जा सकता है।
- पहला केबिन बैगेज (अधिकतम 7 किलो) और दूसरा चेक इन बैगेज (अधिकतम 20 किलो) लेकर बिना अतिरिक्त शुल्क के जा सकता है।
- यात्रा से पहले अपने सामान का वजन जरूर तौल लें ताकि एयरपोर्ट पर अतिरिक्त शुल्क न चुकाना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षा जांच कैसे होती है?
- फोटो : Adobe Stock
सुरक्षा जांच कैसे होती है?
- एयरपोर्ट के अंदर जाने से पहले सभी यात्रियों की कड़े सुरक्षा मानकों के तहत जांच की जाती है।
- इस दौरान आपको अपने लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और बेल्ट को ट्रे में अलग से रखना होता है।
विज्ञापन
बोर्डिंग गेट समय पर कैसे ढूंढें?
- फोटो : Adobe Stock
बोर्डिंग गेट समय पर कैसे ढूंढें?
- अपना बोर्डिंग पास मिलने के बाद उस पर दिए गए गेट नंबर को ध्यान से देखें।
- एयरपोर्ट के अंदर लगे डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड को देखकर अपने निर्धारित गेट पर समय से पहुंच जाएं।
- अगर न समझ आए तो वहां खड़े सेक्योरिटी या किसी स्टाफ से अच्छे से अंदर जाने के सभी रास्तों को समझ लें।
