Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एपीवाई: अटल पेंशन योजना में हर महीने किसे कितना करना होता है निवेश? यहां समझें पूरा हिसाब-किताब

Wed, 18 Nov 2026 09:34 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 18 Nov 2026 09:34 AM IST
सार

  • Atal Pension Yojana: अटल पेंशन योजना में 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 1000 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक की पेंशन मिलती है
  • इसके लिए पहले आपको कम से कम 20 साल निवेश करना होता है

विज्ञापन
Atal Pension Yojana: How Much Should You Invest Every Month to Get a Pension?
अटल पेंशन योजना में हर महीने किसे कितनी पेंशन मिलती है? - फोटो : Amar Ujala AI

Atal Pension Yojana Plan Details: बुढ़ापे में नियमित आमदनी बनी रहे, इसके लिए नौकरी और कमाई के दिनों से ही बचत करना जरूरी है। लेकिन हर व्यक्ति के पास रिटायरमेंट के लिए बड़ा फंड तैयार करने का विकल्प नहीं होता। ऐसे लोगों को ध्यान में रखते हुए सरकार अटल पेंशन योजना चलाती है।



इस योजना में व्यक्ति अपनी उम्र के हिसाब से छोटी-छोटी रकम जमा करके 60 साल की उम्र के बाद निश्चित न्यूनतम मासिक पेंशन पाने का विकल्प चुन सकता है। पर क्या आप जानते हैं कि अटल पेंशन योजना में किसे कितना निवेश करना होता है? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं इस योजना में कितना निवेश करना होता है और इसका पूरा गणित क्या है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Atal Pension Yojana: How Much Should You Invest Every Month to Get a Pension?
अटल पेंशन योजना में हर महीने किसे कितनी पेंशन मिलती है? - फोटो : Adobe Stock

कौन जुड़ सकता है अटल पेंशन योजना से?

  • वे लोग जो भारत के नागरिक हैं
  • अगर आपकी उम्र 18-40 साल के बीच है
  • आप करदाता नहीं हैं
  • साथ ही आपके पास बैंक खाते में या डाकघर में अकाउंट है
Atal Pension Yojana: How Much Should You Invest Every Month to Get a Pension?
अटल पेंशन योजना में हर महीने किसे कितनी पेंशन मिलती है? - फोटो : Adobe Stock

किसे कितना करना होता है हर महीने निवेश?

  • ये जान लीजिए कि अटल पेंशन योजना में हर व्यक्ति को एक जैसा अमाउंट निवेश नहीं करना होता है
  • दरअसल, अटल पेंशन योजना में निवेश की रकम आपकी उम्र और पेंशन प्लान पर निर्भर करती है
  • जितनी कम उम्र में आप इस योजना से जुड़ेंगे, उतनी कम पैसे आपको हर महीने जमा करने होंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
Atal Pension Yojana: How Much Should You Invest Every Month to Get a Pension?
अटल पेंशन योजना में हर महीने किसे कितनी पेंशन मिलती है? - फोटो : Adobe Stock
  • इसे आप ऐसे समझ सकते हैं कि अगर कोई व्यक्ति 18 साल की उम्र में योजना से जुड़ता है और 5000 रुपये हर महीने वाला पेंशन प्लान चुनता है, तो उसे हर महीने 210 रुपये जमा करने होंगे
  • जबकि, 30 साल की उम्र में इसी 5000 रुपये वाले पेंशन प्लान को चुनने पर हर महीने 577 रुपये देने होते हैं
  • वहीं, 40 साल की उम्र के व्यक्ति को इसी पेंशन प्लान के लिए हर महीने 1454 रुपये का प्रीमियम जमा करना होता है
विज्ञापन
Atal Pension Yojana: How Much Should You Invest Every Month to Get a Pension?
अटल पेंशन योजना में हर महीने किसे कितनी पेंशन मिलती है? - फोटो : Adobe Stock

कब मिलती है 5000 रुपये की पेंशन?

  • इस योजना में 60 साल की उम्र के बाद आपको हर महीने पेंशन मिलती है
  • आपने जो पेंशन प्लान चुना होता है यानी 1000 रुपये से लेकर 5000 रुपये के बीच वाले पेंशन प्लान में से जो पेंशन प्लान आपने चुना है, आपको वही पेंशन मिलती है
  • ध्यान रहे पेंशन का लाभ लेने के लिए आपको इस योजना में कम से कम 20 साल निवेश करना होता है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed