Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हेल्थ अलर्ट: लगातार गैस-जलन को न करें नजरअंदाज, कहीं ये पेट में अल्सर का लक्षण तो नहीं? कैसे करें पहचान

Mon, 23 Nov 2026 07:31 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 23 Nov 2026 07:31 PM IST
सार

पेट का अल्सर पेट या छोटी आंत की अंदरूनी परत पर बनने वाला घाव है। एच पाइलोरी संक्रमण और पेनकिलर दवाओं का अधिक सेवन इसके प्रमुख कारण हैं। पेट दर्द, जलन, मतली और पेट फूलना इसके लक्षण हो सकते हैं। खून की उल्टी या मल का रंग काला होने पर तुरंत इलाज जरूरी है।

विज्ञापन
Stomach Ulcer Peptic Ulcers Causes, Symptoms and Treatment
पेट में अल्सर की समस्या - फोटो : Amarujala.com/AI

पाचन स्वास्थ्य को शरीर का आईना माना जाता है, मसलन अगर आपका पाचन ठीक है तो माना जाता है ये अच्छी सेहत का संकेत है। हालांकि जिस तरह से हमारी लाइफस्टाइल और खानपान में गड़बड़ी बढ़ती जा रही है, इसने पाचन स्वास्थ्य को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाया है। यही कारण है कि गैस-कब्ज से लेकर हार्ट बर्न तक की समस्याएं सभी उम्र के लोगों में काफी आम हो गई हैं।



पेट में दर्द, जलन और खाना खाने के बाद भारीपन महसूस होने को आमतौर पर लोग गैस या एसिडिटी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई बार ये परेशानियां पेट में अल्सर होने का संकेत भी हो सकती हैं?

पेट के अल्सर की समस्या में पेट की अंदरूनी परत में घाव बन जाते हैं। शुरुआत में इसके लक्षण सामान्य पाचन संबंधी समस्याओं जैसे लगते हैं, लेकिन समय पर इलाज न मिलने पर परेशानी गंभीर हो सकती है। कहीं आप भी तो इसका शिकार नहीं हैं? आइए इस बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

Stomach Ulcer Peptic Ulcers Causes, Symptoms and Treatment
पेप्टिक अल्सर की समस्या - फोटो : Freepik.com

पेप्टिक अल्सर की समस्या

पेट के अल्सर को पेप्टिक अल्सर भी कहा जाता है। इसमें पेट या छोटी आंत के ऊपरी हिस्से की अंदरूनी परत में घाव बन जाते हैं। पेट में अल्सर का समय रहते पहचान और इलाज जरूरी माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, खान-पान में गड़बड़ी से लेकर एच. पाइलोरी बैक्टीरिया के संक्रमण के कारण पेट में ये दिकक्त हो सकती है। पेट में अल्सर का समय पर पहचान या इलाज न होने पर घाव बढ़ जाता है। कई मामलों में आंतरिक रक्तस्राव, पेट की दीवार में छेद और संक्रमण जैसी गंभीर या जानलेवा समस्याएं हो सकती हैं।

आइए जान लेते हैं कि इस समस्या की पहचान कैसे की जा सकती है और इसे ठीक करने के लिए क्या उपाय किए जाते हैं?

Stomach Ulcer Peptic Ulcers Causes, Symptoms and Treatment
पेट में अल्सर के कारण होने वाली दिक्कतें - फोटो : Freepik.com

पेट में अल्सर की पहचान क्या है?

पेप्टिक अल्सर में पेट या छोटी आंत की अंदरूनी परत पर घाव बन जाते हैं। जिसके कारण आपको कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं।
 

  • पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द या जलन महसूस हो सकती है। यह दर्द कभी खाली पेट तो कभी खाना खाने के बाद बढ़ सकता है।
  • अल्सर होने पर मतली यानी जी मिचलाने की समस्या हो सकती है। कुछ लोगों को उल्टी भी होती है।
  • अल्सर की समस्या में पेट में गैस, भारीपन और बार-बार डकार आने की समस्या हो सकती है।
  • कुछ मरीजों को कम खाना खाने के बाद भी पेट भरा हुआ महसूस होता है। इससे भूख कम हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Stomach Ulcer Peptic Ulcers Causes, Symptoms and Treatment
पाचन की समस्याओं के बारे में जानिए - फोटो : adobe stock images

पेट में अल्सर को कैसे ठीक किया जा सकता है?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, पेट में अल्सर किस कारण से है ये समझना जरूरी है। इसी के आधार पर इलाज के उपाय किए जाते हैं।

हेलिकोबैक्टर पाइलोरी एक प्रकार का बैक्टीरिया है, जो पेट की सुरक्षा परत को नुकसान पहुंचाकर अल्सर पैदा कर सकता है। इसके अलावा बार-बार बिना डॉक्टर की सलाह के पेनकिलर दवाएं लेते रहने से भी कुछ लोगों को पेट में अल्सर की दिक्कत हो सकती है।

डॉक्टर कहते हैं, अगर आपको उल्टी में लाल खून या कॉफी के रंग जैसा पदार्थ दिखाई दे, मल काला और चिपचिपा हो गया हो या पेट में तेज दर्द रहता हो तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं। डॉक्टर आपके लक्षणों और कारणों के आधार पर दवाएं देते हैं। खानपान और लाइफस्टाइल में सुधार करके भी लक्षणों को ठीक किया जा सकता है।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed