Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चुटकुले: पप्पू- सेल्फी स्टिक का संस्कृत नाम बताओ, गप्पू ने दिया गजब का जवाब

Wed, 25 Nov 2026 05:02 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Wed, 25 Nov 2026 05:02 PM IST
सार

चुटकुले: जोक्स और चुटकुले हम सभी को हंसना का काम करते हैं। हंसने से हम नकारात्मकता से दूर रहते हैं और प्रसन्न रहते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे
 

विज्ञापन
Chutkule in Hindi Latest Pappu Gappu Jokes in Hindi Funny Jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock

चुटकुले: इंसान को हर दिन नई चुनौतियों और मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। सामाजिक दबाव और काम का बोझ होने से इंसान मानसिक तनाव से परेशान रहता है। इस तनाव से बचने का सबसे अच्छा उपाय है कि इंसान को खुश रहना चाहिए या खुलकर हंसना चाहिए। बड़े-बड़े एक्सपर्ट्स और डॉक्टर भी रोज थोड़ी देर हंसने का सलाह देते हैं। ऐसे में आपको हंसाने के लिए हम कुछ झन्नाटेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिसे पढ़कर आपकी हंसी कंट्रोल नहीं हो पाएगी। तो देर किस बात की चलिए शुरू करते हैं हंसने हंसाने का सिलसिला...



वैलेंटाइन डे के 7 दिन पहले गिफ्ट शॉप पर वकील साहब गए.....
उन्होंने 40 खूबसूरत कार्ड खरीदे और सब पर उन्होंने लिखा, हैलो माय डियर, पहचान गए ना ? शाम को मिलो, आई लव यू
दुकानदार- ये क्या मामला है ?
वकील साहब- पिछले वैलेंटाइन डे पर आस पास कॉलोनी में ऐसे ही 20 कार्ड भेजे थे,
कुछ ही दिन में तलाक के चार केस मिल गए थे, इस बार 40 कार्ड भेज रहा हूं...
दुकानदार बेहोश हो गया....
 

Chutkule in Hindi Latest Pappu Gappu Jokes in Hindi Funny Jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

पप्पू- सेल्फी स्टिक का संस्कृत नाम बताओ।
गप्पू- स्वयंप्रतिमा खेचक दूरसंचालित दंडीका। 

 

Chutkule in Hindi Latest Pappu Gappu Jokes in Hindi Funny Jokes
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik

ट्रेन में लिखा था, 'बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्री होशियार!
उसी ट्रेन में चिंटू भी जा रहा था.
उसने ये लाइन पढ़ी और बोला- वाह, जो टिकट न खरीदें वो होशियार
हमने जो खरीद के रखी है तो हम बेवकूफ हैं क्या? 

हिंदी जोक्स: साली की बात सुनकर जीजाजी हो गए बेहोश, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

विज्ञापन
विज्ञापन
Chutkule in Hindi Latest Pappu Gappu Jokes in Hindi Funny Jokes
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik

टीचर- 15 फलों के नाम बताओ,
सोनू - आम, केला, अमरूद... 
टीचर - शाबाश, 12 और फलों के नाम बताओ
सोनू- एक दर्जन केले... 

जोक्स: ब्वायफ्रेंड- भगवान ने तुम्हें सुंदर बनाने के साथ मूर्ख क्यों बनाया? गर्लफ्रेंड का जवाब सुनकर बोलती बंद

विज्ञापन
Chutkule in Hindi Latest Pappu Gappu Jokes in Hindi Funny Jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik

एक शराबी ने लोगों से कहा कि वह लाल किले को सिर पर रख कर गुजरात ले जा सकता है,
बात धीरे-धीरे फैल गई...
फिर इस पर सारे न्यूज चैनल वाले वहां पहुंच गए
तब शराबी ने न्यूज चैनलों से बोला- बस कोई लाल किला उठा के उसके सिर पर रख दे... 

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed