Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ग्रह गोचर: दिसंबर में सूर्य, गुरु और शनि समेत 7 ग्रह बदलेंगे चाल, जानें किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

Wed, 25 Nov 2026 03:24 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 25 Nov 2026 03:24 PM IST
सार

December Grah Gochar 2026: दिसंबर के महीने में सूर्य, गुरु और शनि समेत कुल 7 ग्रहों के गोचर और चाल परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं इन प्रमुख ग्रह गोचर किन राशियों के लिए शुभ या चुनौतीपूर्ण रह सकता है।

विज्ञापन
December 2026 grah gochar 7 planets transit zodiac signs
दिसंबर 2026 ग्राह गोचर - फोटो : AI

December 2026 Mein Grah Gochar: दिसंबर 2026 का आगाज होने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के लिहाज से यह महीना काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इस दौरान कई बड़े ग्रह अपनी स्थिति और गति में बदलाव करेंगे। सूर्य, गुरु और शनि समेत कुल 7 ग्रहों के गोचर और चाल परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर देखने को मिल सकता है। ग्रहों की इन हलचलों से कुछ राशि वालों के लिए तरक्की और सफलता के नए रास्ते खुल सकते हैं, जबकि कुछ जातकों को इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं दिसंबर 2026 में होने वाले प्रमुख ग्रह गोचर और किन राशियों के लिए यह महीना शुभ या चुनौतीपूर्ण रह सकता है।

December 2026 grah gochar 7 planets transit zodiac signs
जनवरी- दिसंबर महीना - फोटो : AI

दिसंबर 2026 में कब-कब बदलेंगी ग्रहों की चाल?
दिसंबर के महीने में कई महत्वपूर्ण ज्योतिषीय परिवर्तन होने जा रहे हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन और मार्गी-वक्री होने का क्रम इस प्रकार है:

  • 2 दिसंबर 2026: बुध वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे।
  • 5 दिसंबर 2026: राहु मकर राशि में और केतु कर्क राशि में गोचर करेंगे।
  • 11 दिसंबर 2026: शनि मीन राशि में वक्री अवस्था से निकलकर मार्गी हो जाएंगे।
  • 13 दिसंबर 2026: गुरु सिंह राशि में वक्री चाल शुरू करेंगे।
  • 16 दिसंबर 2026: सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे।
  • 22 दिसंबर 2026: बुध दूसरी बार राशि परिवर्तन करते हुए धनु राशि में गोचर करेंगे।
December 2026 grah gochar 7 planets transit zodiac signs
दिसंबर में इन राशियों की चमक सकती है किस्मत - फोटो : adobe stock

दिसंबर में इन राशियों की चमक सकती है किस्मत
दिसंबर में होने वाले ग्रहों के बदलाव वृषभ, कन्या, मकर और मीन राशि के जातकों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकते हैं। इन राशि वालों को नौकरी और कारोबार में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। लंबे समय से अटके हुए कामों में भी गति आने की संभावना है।

विद्यार्थियों के लिए भी यह समय अनुकूल रह सकता है। पढ़ाई में शिक्षकों और वरिष्ठों का मार्गदर्शन मिलने से लक्ष्य हासिल करने में मदद मिल सकती है। भाग्य का साथ मिलने से कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं सफल हो सकती हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य के मामले में भी इन राशियों के जातकों को राहत और सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
December 2026 grah gochar 7 planets transit zodiac signs
इन 4 राशियों को दिसंबर में रहना होगा सतर्क - फोटो : adobe stock

इन 4 राशियों को दिसंबर में रहना होगा सतर्क
कर्क, सिंह, धनु और कुंभ राशि के जातकों के लिए दिसंबर का महीना कुछ उतार-चढ़ाव लेकर आ सकता है। इस दौरान किसी भी महत्वपूर्ण काम में जल्दबाजी करने से बचना होगा। बिना सोचे-समझे लिए गए फैसले परेशानी बढ़ा सकते हैं। आर्थिक मामलों में भी सावधानी बरतने की जरूरत होगी। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण नहीं रखने से बजट बिगड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अपनी जिम्मेदारियां समय पर पूरी करनी चाहिए। काम में लापरवाही या देरी उनकी पेशेवर छवि को प्रभावित कर सकती है।

विज्ञापन
December 2026 grah gochar 7 planets transit zodiac signs
इन राशियों के लिए सामान्य रहेगा दिसंबर का महीना - फोटो : adobe stock

इन राशियों के लिए सामान्य रहेगा दिसंबर का महीना
मेष, मिथुन, तुला और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिसंबर का समय मिलाजुला रहने की संभावना है। आर्थिक मामलों में अच्छे अवसर मिल सकते हैं और धन से जुड़ी कुछ योजनाएं लाभ पहुंचा सकती हैं। हालांकि, सेहत को लेकर लापरवाही करना ठीक नहीं होगा। इस दौरान खानपान और दिनचर्या पर ध्यान देना जरूरी रहेगा। साथ ही गलत संगति और नकारात्मक लोगों से दूरी बनाकर रखना फायदेमंद हो सकता है। समझदारी से उठाए गए कदम इन राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।

वास्तु टिप्स: स्टील या कांच किस डिब्बे में रखना चाहिए नमक? जानें वास्तु के 5 जरूरी नियम

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed