Feng Shui Tips For Attract Money In Wallet: फेंगशुई में घर और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के साथ-साथ धन-समृद्धि को आकर्षित करने के भी कई उपाय बताए गए हैं। मान्यता है कि पर्स का संबंध आर्थिक स्थिति और धन की बरकत से होता है। इसलिए इसे हमेशा साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखना चाहिए। पर्स में बेकार कागज, पुराने बिल और अनावश्यक चीजें रखने से बचना चाहिए। फेंगशुई के अनुसार, पर्स से जुड़ी कुछ खास बातों का ध्यान रखने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और आर्थिक खुशहाली का मार्ग खुलता है। आइए जानते हैं कि आपको अपने पर्स से जुड़ी किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। जिनकी मदद से आपका पर्स कभी खाली नहीं रहेगा।
फेंगशुई टिप्स: धन-समृद्धि के लिए पर्स से जुड़ी इन बातों का रखें ध्यान, बढ़ सकती है बरकत
Feng Shui Tips: हर व्यक्ति की चाहत होती है कि उसकी जेब और पर्स हमेशा पैसों से भरा रहे और उसे कभी आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े। इसी को लेकर फेंगशुई शास्त्र में पर्स से जुड़े कुछ खास नियम और उपाय बताए गए हैं। मान्यता है कि इन उपायों को अपनाने से धन आकर्षित होता है और आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहती है।
आज के समय में ज्यादातर लोग खरीदारी और अन्य भुगतान के लिए डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में कई बार पर्स में नकद पैसे रखना भूल जाते हैं। हालांकि, फेंगशुई की मान्यताओं के अनुसार, पर्स में हमेशा कुछ नकद राशि रखनी चाहिए। माना जाता है कि इससे धन के प्रति सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। इसके अलावा, पर्स में नोटों को अच्छी तरह व्यवस्थित रखना चाहिए। छोटे नोटों को आगे और बड़े नोटों को पीछे क्रम से रखने की सलाह दी जाती है। फटे या मुड़े हुए नोटों को पर्स में रखने से बचना चाहिए।
फेंगशुई के अनुसार, पर्स में पैसे रखने का तरीका भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इसलिए वॉलेट में नोटों को हमेशा साफ-सुथरे और व्यवस्थित तरीके से रखना चाहिए। नोटों को बार-बार मोड़कर रखने या इधर-उधर बिखेरने से बचना चाहिए। सभी नोटों को उनके आकार और क्रम के अनुसार एक साथ रखना बेहतर होता है। माना जाता है कि पर्स में पैसों को इस तरह व्यवस्थित रखने से धन के प्रति सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और आर्थिक समृद्धि आकर्षित होती है।
दीवार घड़ी से जुड़े फेंगशुई नियम: घर में इस दिशा में लगाएं दीवार घड़ी, चमक सकती है किस्मत
फेंग शुई टिप्स: आर्थिक तंगी दूर करने के लिए घर और ऑफिस में इस जगह रखें चीनी सिक्के, बस सही दिशा का रखें ध्यान
अपने पर्स में नोट और कार्ड्स को व्यवस्थित ढंग से रखें। फेंगशुई के अनुसार, अगर पैसे और अन्य वस्तुएं सुव्यवस्थित होती हैं, तो आर्थिक लाभ में वृद्धि होती है। इसलिए पर्स में नगदी, नोट और कार्ड्स को ठीक से रखने की आदत डालनी चाहिए।
पर्स में सिक्कों को एक निर्धारित स्थान पर रखना चाहिए। फेंगशुई के अनुसार, घर या कार्यालय में भी सिक्कों को एक नियत स्थान पर रखने से आर्थिक स्थिरता बढ़ती है। फेंगशुई के इन उपायों को अपनाकर आप अपने जीवन में धन वृद्धि और समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
