Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Feng Shui ›   Feng Shui Tips For Wall Clock Right Direction At Home To Increase In Happiness And Prosperity

दीवार घड़ी से जुड़े फेंगशुई नियम: घर में इस दिशा में लगाएं दीवार घड़ी, चमक सकती है किस्मत

Tue, 24 Nov 2026 11:57 AM IST
सोनिया चौहान ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Tue, 24 Nov 2026 11:57 AM IST
सार

Feng Shui Tips: चीनी शास्त्र फेंगशुई के अनुसार घर में दीवार घड़ी लगाने को लेकर कई नियम बताए गए हैं। माना जाता है कि गलत दिशा, स्थान या गलत आकार की घड़ी व्यक्ति के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डालती है। ऐसे में घर में घड़ी लगाते समय इन नियमों का ध्यान जरूर रखना चाहिए।

विज्ञापन
Feng Shui Tips For Wall Clock Right Direction At Home To Increase In Happiness And Prosperity
दीवार घड़ी से जुड़े फेंगशुई नियम - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Feng Shui Tips For Wall Clock: घर का माहौल सकारात्मक और खुशहाल बनाए रखने के लिए लोग कई तरह के वास्तु और फेंगशुई उपाय अपनाते हैं। फेंगशुई एक प्राचीन चीनी शास्त्र है, जिसमें घर की सजावट से लेकर वस्तुओं को सही दिशा में रखने तक के कई नियम बताए गए हैं। इसी शास्त्र में दीवार घड़ी लगाने की दिशा और स्थान को भी महत्वपूर्ण माना गया है। मान्यता है कि सही दिशा में घड़ी लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। ऐसे में आइए जानते हैं दीवार घड़ी से जुड़े कुछ खास फेंगशुई नियम, जिन्हें अपनाकर घर में सुख-शांति और खुशहाली बनाए रख सकते हैं।

विज्ञापन




मुख्य द्वार पर इन 2 चीजों को लगाने से घर में आएगी खुशहाली, चमकेगी किस्मत
विज्ञापन




फेंगशुई टिप्स: घर में खुशहाली बनाए रखनी है तो बेडरूम की इन गलतियों से बचें, आज ही करें ये बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन


 


इस दिशा में दीवार घड़ी लगाना होता है शुभ 
फेंगशुई मान्यता कि मानें तो घर में हमेशा उत्तर, पश्चिम या पूर्व दिशा में ही घड़ी लगानी चाहिए। इन दिशाओं को घड़ी टांगने के लिए शुभ माना गया है। ऐसा करने से जीवन में शुभता आती है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।





इस दिशा में नहीं लगानी चाहिए दीवार घड़ी 
फेंगशुई मान्यता के अनुसार दक्षिण दिशा में भूलकर भी घड़ी नहीं लगानी चाहिए। माना जाता है कि यह दिशा पितरों और यमराज की होती है। ऐसे में दक्षिण दिशा में कभी समय नहीं देखना चाहिए। इससे आपको जीवन में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा घर के दरवाजे के ऊपर भी घड़ी नहीं टांगनी चाहिए। ऐसा करने से घर में आने-जाने वाले लोगों के जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। 



सही आकार की घड़ी
घड़ी खरीदते समय उसकी खूबसूरती के साथ-साथ कुछ अन्य चीजों पर भी ध्यान देना जरूरी होता। गोल, अष्टभुजाकार, अंडाकार और पेंडुलम वाली घड़ी लेना बेहद शुभ माना जाता है। सही आकार की घड़ी घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। 




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, janam kundali in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed