Feng Shui Tips In Hindi: हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में सुख-समृद्धि बनी रहे और परिवार को कभी आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े। इसके लिए लोग कड़ी मेहनत करते हैं, लेकिन कई बार तमाम प्रयासों के बावजूद आर्थिक स्थिति में सुधार नहीं हो पाता।
फेंगशुई के अनुसार, घर में रखी कुछ चीजें नकारात्मक ऊर्जा का कारण बन सकती हैं। इन्हें धन की कमी और आर्थिक परेशानियों से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि घर में रखी किन चीजों को अशुभ माना जाता है और धन-समृद्धि के लिए फेंगशुई के कौन-से उपाय अपनाए जा सकते हैं।
2 of 6
फेंगशुई टिप्स
- फोटो : Ai generated
टूटा हुआ दर्पण
घर में टूटा हुआ दर्पण या कांच रखना अशुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकता है। इसे आर्थिक नुकसान और मानसिक तनाव जैसी परेशानियों से भी जोड़कर देखा जाता है। इसलिए घर या गाड़ी में लगे टूटे हुए दर्पण और कांच को तुरंत हटा देना चाहिए।
3 of 6
फेंगशुई टिप्स
- फोटो : Ai generated
टूटा हुआ पलंग
टूटा हुआ पलंग घर में रुकावटें और दुर्भाग्य लाता है। यह सकारात्मकता ऊर्जा के प्रवाह को बाधित कर जीवन में बाधाएं पैदा कर सकता है। इसलिए टूटे हुए पलंग को जल्दी ही सही करवा लेना चाहिए ताकि घर में सकारात्मकता और समृद्धि बनी रहे।
फेंगशुई टिप्स: बेडरूम की सजावट में न करें ये गलतियां, रिश्तों में आ सकती है कड़वाहट
4 of 6
फेंगशुई टिप्स
- फोटो : Adobe Stock
टूटे बर्तन
घर के टूटे फूटे बर्तन को अक्सर हम रसोई से बाहर तो निकाल देते है, लेकिन घर से बाहर नहीं निकालते और उसका उपयोग कहीं ना कहीं करने की सोचते है। अगर आप भी ऐसा ही करते है तो आज से ही इस बंद कर दें, क्योंकि टूटे बर्तन को घर में रखने से नकरात्मकता बढ़ती है और इससे वास्तुदोष भी होता है।
5 of 6
फेंगशुई टिप्स
- फोटो : Ai generated
खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान
कई बार घर में इलेक्ट्रॉनिक सामान खराब होने पर लोग उसे बाद में ठीक करवाने के लिए एक तरफ रख देते हैं। हालांकि, लंबे समय तक खराब पड़े इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को घर में जमा करके रखना उचित नहीं माना जाता। फेंगशुई मान्यताओं के अनुसार, ऐसी वस्तुएं नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक मानी जाती हैं और इन्हें आर्थिक परेशानियों से जोड़कर देखा जाता है। इसलिए खराब पंखे, टीवी, मोबाइल, फ्रिज या अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान को समय पर ठीक करवाना चाहिए। यदि उन्हें ठीक करवाना संभव न हो, तो घर से हटा देना बेहतर माना जाता है।