{"_id":"6afec1ba6c7b18ba650fc3da","slug":"seoni-hotel-incident-traffic-inspector-vijay-baghel-also-suspended-action-taken-against-seven-police-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिवनी होटल कांड: यातायात निरीक्षक विजय बघेल भी निलंबित, अब तक सात पुलिसकर्मियों पर एक्शन; फंसाने की दी थी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिवनी होटल कांड: यातायात निरीक्षक विजय बघेल भी निलंबित, अब तक सात पुलिसकर्मियों पर एक्शन; फंसाने की दी थी धमकी
Thu, 19 Nov 2026 03:00 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 19 Nov 2026 03:00 PM IST
सार
सिवनी होटल कांड में यातायात रक्षित निरीक्षक विजय बघेल को भी निलंबित कर दिया गया है। अंतरिम जांच रिपोर्ट के आधार पर हुई कार्रवाई के बाद निलंबित पुलिसकर्मियों की संख्या सात हो गई है। होटल संचालक ने पुलिस पर वसूली का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
गांजा रखकर फंसाने के मामले में एक और कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिवनी होटल में युवक-युवती को गांजा रखकर फंसाने की धमकी देने के चर्चित मामले में पुलिस प्रशासन ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। जबलपुर जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक ने सिवनी के यातायात रक्षित निरीक्षक विजय बघेल को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन की अवधि के दौरान विजय बघेल को जबलपुर रक्षित केंद्र से संबद्ध किया गया है। इस कार्रवाई के साथ ही इस पूरे मामले में गाज गिरने वाले पुलिसकर्मियों की कुल संख्या अब बढ़कर सात हो गई है।
अंतरिम जांच रिपोर्ट के बाद निलंबन
सिवनी जिले से संबंधित वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी एक होटल के कमरे में उपस्थित पुरुष और महिला से आपत्तिजनक तरीके से बातचीत करते दिख रहे थे। वे उनके बैग में गांजा रखकर एनडीपीएस एक्ट के तहत झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए छिंदवाड़ा रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक ने अंतरिम जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की। रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया घटना में संलिप्तता और आचरण संदिग्ध मिलने पर यह कठोर कदम उठाया गया है। निलंबित अधिकारी को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा और उन्हें जबलपुर रक्षित केंद्र में नियमित उपस्थिति देनी होगी।
पहले वरिष्ठ अधिकारियों पर गिर चुकी गाज
सिवनी के इस चर्चित प्रकरण में विभागीय स्तर पर लगातार कार्रवाई जारी है। पहले शासन ने मामले में संलिप्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चंचलेश मरकाम, थाना प्रभारी सतीश तिवारी, प्रधान आरक्षक नवीन तिवारी तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के चालक एवं गनमैन को निलंबित किया था। अब यातायात प्रभारी के निलंबन से निलंबित कर्मियों का आंकड़ा सात पहुंच गया है। प्रकरण में होटल संचालक ने पुलिस टीम पर प्रति माह 50 हजार रुपये मांगने का भी गंभीर आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन आरोपों की प्रामाणिकता विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।