{"_id":"6b05125cfee07497e10da0ff","slug":"rajgarh-police-bribery-case-lokayukta-si-demanded-7-lakh-rupees-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी: पीड़ितों से रिश्वत मांगने के आरोप में सब-इंस्पेक्टर समेत तीन पर मामला दर्ज, जमानत कराने के बदले मांगे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी: पीड़ितों से रिश्वत मांगने के आरोप में सब-इंस्पेक्टर समेत तीन पर मामला दर्ज, जमानत कराने के बदले मांगे थे
Tue, 24 Nov 2026 09:59 AM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय
Updated Tue, 24 Nov 2026 09:59 AM IST
सार
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में कालीपीठ थाने के सब-इंस्पेक्टर, होमगार्ड सैनिक और एक निजी व्यक्ति के खिलाफ भोपाल लोकायुक्त ने रिश्वतखोरी का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि पुलिस हिरासत में बंद दो लोगों को अदालत में पेश करने और जमानत कराने में मदद के बदले सात लाख रुपये मांगे गए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
जिले के कालीपीठ थाने में तैनात एक सब-इंस्पेक्टर, होमगार्ड सैनिक और निजी व्यक्ति के खिलाफ भोपाल लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वतखोरी के मामले में प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों ने पुलिस हिरासत में बंद दो आरोपियों को अदालत में पेश करने और वहां से उनकी जमानत कराने के बदले सात लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। बाद में, सौदा दो लाख रुपये में तय हुआ, जिसमें से 50 हजार रुपये आरोपी पहले ही ले चुके थे। बाकी डेढ़ लाख रुपये लेते समय लोकायुक्त टीम ने ब्यावरा में जाल बिछाया था, लेकिन भनक लगते ही आरोपी मौके पर नहीं पहुंचे। लोकायुक्त ने रिश्वत के पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मवेशी चोरी के बाद पीड़ितों पर ही बना दिया मामला
इस सनसनीखेज मामले की शुरुआत राजगढ़ जिले के मगन्याखेड़ी गांव से हुई। गांव निवासी राजाराम तंवर ने भोपाल लोकायुक्त कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, कुछ समय पहले उनके रिश्तेदारों की भैंसें चोरी हो गई थीं। पीड़ितों ने कड़ी मशक्कत के बाद खुद ही मवेशी चोरों को रंगे हाथों पकड़कर कालीपीठ थाना पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिसकर्मियों ने आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई करने के बजाय रात में ही उन्हें सांठगांठ करके छोड़ दिया।
इसके बाद, जब पीड़ितों ने इसका विरोध किया, तो पुलिसकर्मियों ने दोनों भैंसें वापस दिलाने का आश्वासन दिया। पुलिस ने एक भैंस तो बरामद करवा दी, लेकिन दूसरी भैंस का कोई अता-पता नहीं चला। जब पीड़ित बार-बार अपनी दूसरी भैंस मांगने पहुंचे, तो पुलिस अधिकारियों ने उनके दो रिश्तेदारों के खिलाफ ही अपहरण का फर्जी मामला दर्ज कर दिया। उन्हें थाने में बैठा लिया और अदालत में पेश करने तथा जमानत में मदद करने के एवज में सात लाख रुपये की भारी रकम मांगी।
विज्ञापन
ब्यावरा में बिछाया जाल पर भनक लगते ही भागे आरोपी
पीड़ितों की ओर से काफी आरजू-मिन्नत करने के बाद पुलिसकर्मी दो लाख रुपये की रिश्वत पर राजी हुए। शिकायतकर्ता ने इसमें से 50 हजार रुपये की पहली किस्त पहले ही पुलिसकर्मियों को दे दी थी। बाकी बचे डेढ़ लाख रुपये देने के लिए पुलिसकर्मियों ने शिकायतकर्ता पर दबाव बनाया। इसके बाद पीड़ित राजाराम तंवर ने भोपाल लोकायुक्त के पुलिस अधीक्षक सुनील पाटीदार से मुलाकात कर अपनी आपबीती सुनाई और भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज कराई।
लोकायुक्त निरीक्षक रजनी तिवारी ने मामले का सत्यापन कराया। प्राथमिक जांच और रिकॉर्डिंग के दौरान सब-इंस्पेक्टर, होमगार्ड सैनिक रईस खान और एक निजी व्यक्ति की मिलीभगत और रिश्वत मांगने की पुष्टि हो गई। सत्यापन सफल होने के बाद लोकायुक्त की विशेष टीम ब्यावरा में पुलिस पेट्रोल पंप के पास रिश्वत की रकम के साथ पहुंची। टीम ने शिकायतकर्ता के जरिये आरोपियों को डेढ़ लाख रुपये देने के लिए बुलाया था। हालांकि, मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपियों को लोकायुक्त कार्रवाई की भनक लग गई, जिससे वे रिश्वत की रकम लेने पेट्रोल पंप पर नहीं पहुंचे।
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आपराधिक मामला दर्ज
भले ही आरोपी लोकायुक्त टीम के हाथ नहीं आ सके, पर रिश्वत मांगने की बातचीत के ऑडियो और अन्य पुख्ता प्रमाण पहले ही रिकॉर्ड हो चुके थे। लोकायुक्त निरीक्षक रजनी तिवारी ने बताया कि रिश्वत मांगने का अपराध साबित हो चुका है। इसलिए सब-इंस्पेक्टर, होमगार्ड सैनिक रईस खान और उनके साथ शामिल निजी व्यक्ति के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया गया है। लोकायुक्त पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।