{"_id":"6b0414a6e7b542e5320b9a35","slug":"indore-tilak-nagar-24-year-old-interior-designer-dies-by-suicide-debt-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौरः 24 वर्षीय इंटीरियर डिजाइनर ने की आत्महत्या, 3 लाख रुपए के कर्ज से था परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौरः 24 वर्षीय इंटीरियर डिजाइनर ने की आत्महत्या, 3 लाख रुपए के कर्ज से था परेशान
Mon, 23 Nov 2026 03:56 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Mon, 23 Nov 2026 03:56 PM IST
सार
इंदौर के तिलक नगर क्षेत्र में 3 लाख रुपए के कर्ज से परेशान 24 वर्षीय इंटीरियर डिजाइनर ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उसने रविवार रात पिता को शाजापुर से बुलाया था, लेकिन सोमवार सुबह कमरे में बेसुध मिला और अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
हर्ष
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विस्तार
इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र में कर्ज से परेशान 24 वर्षीय इंटीरियर डिजाइनर ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह परिजन उसे अचेत अवस्था में एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से पहले रविवार रात उसने अपने पिता को फोन कर शाजापुर से इंदौर बुलाया था और भाइयों से कहा था कि पिता के पहुंचने पर वह कर्ज से जुड़ी पूरी बात बताएगा।
वंदना नगर में किराए के मकान में रह रहा था युवक
तिलक नगर पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 24 वर्षीय हर्ष पुत्र संतोष चौधरी के रूप में हुई है। वह मूल रूप से शाजापुर का निवासी था और वर्तमान में इंदौर के वंदना नगर क्षेत्र में अपने छोटे भाई तथा चचेरे भाई पार्थ के साथ किराए के मकान में रह रहा था। हर्ष इंदौर में इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स करने के साथ इसी क्षेत्र में काम भी कर रहा था।
3 लाख रुपए के कर्ज को लेकर था तनावग्रस्त
चचेरे भाई पार्थ ने बताया कि हर्ष पर पिछले कुछ समय से करीब 3 लाख रुपए का कर्ज हो गया था, जिसके कारण वह मानसिक रूप से काफी तनाव में था। हालांकि, उसने यह कर्ज किन लोगों या स्रोतों से लिया था, इस बारे में परिवार को स्पष्ट जानकारी नहीं दी थी। रविवार रात हर्ष ने अपने पिता संतोष चौधरी को फोन कर जरूरी चर्चा के लिए सोमवार सुबह इंदौर आने का आग्रह किया। इसके बाद उसने कमरे में मौजूद छोटे भाई और पार्थ को भी बताया कि वह कर्ज से बेहद परेशान है और सुबह पिता के आने पर उन्हें पूरी सच्चाई बताएगा।
विज्ञापन
सुबह कमरे में अचेत मिला, अस्पताल में मौत की पुष्टि
रात में बातचीत करने के बाद सभी लोग सोने चले गए। सोमवार सुबह जब भाई उठे तो हर्ष कमरे में बेसुध पड़ा मिला। पार्थ और अन्य परिजन उसे तुरंत एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में जहर खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है, जबकि कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
पिता करते हैं खेती, भाई कर रहा कोचिंग
परिजनों के मुताबिक, हर्ष के पिता संतोष चौधरी शाजापुर में खेती-किसानी करते हैं। उसका छोटा भाई इंदौर में रहकर इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग कर रहा है, जबकि चचेरा भाई पार्थ पढ़ाई के साथ एक निजी कंपनी में नौकरी करता है।