{"_id":"6b08184cf0349689ea018bc5","slug":"chhatarpur-patwari-ankit-pathak-three-years-imprisonment-bribery-case-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतरपुर: किसान से रिश्वत लेने पर पटवारी को तीन साल की सजा, 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरपुर: किसान से रिश्वत लेने पर पटवारी को तीन साल की सजा, 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया
Thu, 26 Nov 2026 05:00 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 26 Nov 2026 05:00 PM IST
सार
छतरपुर जिला न्यायालय ने किसान से रिश्वत लेने के मामले में पटवारी अंकित पाठक को तीन साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने उस पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। लोकायुक्त सागर की टीम ने 22 जुलाई 2019 को उसे आठ हजार रुपये लेते पकड़ा था।
विज्ञापन
छतरपुर जिला न्यायालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छतरपुर। जिला न्यायालय ने किसान से रिश्वत मांगने के मामले में पटवारी अंकित पाठक को तीन साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पटवारी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह मामला करीब सात साल पुराना है।
जिला न्यायालय के एडीपीओ संजय यादव के अनुसार, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के विशेष न्यायाधीश आशीष श्रीवास्तव की अदालत ने सुनवाई के बाद पटवारी को भ्रष्टाचार का दोषी पाते हुए सजा का एलान किया।
तरमीम के बदले मांगी रिश्वत
एडीपीओ संजय यादव ने बताया कि वर्ष 2019 में चंद्रनगर हल्के में पदस्थ पटवारी अंकित पाठक ने किसान से रिश्वत मांगी थी। पटवारी ने किसान राजेंद्र सिंह यादव से उनकी जमीन की तरमीम के लिए 10 हजार रुपये की मांग की थी। किसान राजेंद्र सिंह यादव ने पटवारी की इस मांग के संबंध में लोकायुक्त कार्यालय सागर में शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- एमपी बोर्ड के छात्रों को बड़ी राहत: अब दो नंबर के सवालों में भी मिलेगा विकल्प, पेपर में पुरानी व्यवस्था लागू
लोकायुक्त ने 8 हजार रुपये लेते पकड़ा
शिकायत की जांच के बाद लोकायुक्त सागर की टीम ने कार्रवाई की। लोकायुक्त सागर की टीम ने 22 जुलाई 2019 को पटवारी अंकित पाठक को किसान से 8 हजार रुपये लेते रंगेहाथों पकड़ा था। लोकायुक्त पुलिस ने इसके बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में चालान पेश किया था।
अदालत ने सुनाई तीन साल की सजा
मामले की सुनवाई छतरपुर जिला न्यायालय में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के विशेष न्यायाधीश आशीष श्रीवास्तव की अदालत में हुई। अदालत ने पटवारी अंकित पाठक को किसान से रिश्वत लेने का दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई। न्यायालय ने दोषी पटवारी को तीन साल के सश्रम कारावास और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।