Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Yogi government denies permission for Congress's 'Save the Constitution' march

यूपी: योगी सरकार ने कांग्रेस के संविधान रक्षा मार्च की नहीं दी अनुमति, 40 हजार लोगों के शामिल होने का दावा

Wed, 25 Nov 2026 01:51 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 25 Nov 2026 01:51 PM IST
सार

यूपी सरकार ने कांग्रेस के 26 नवंबर को होने वाले संविधान रक्षा मार्च की अनुमति नहीं दी। अब कार्यक्रम का आयोजन पार्टी कार्यालय में होगा। कार्यक्रम में 40 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है।

विज्ञापन
UP: Yogi government denies permission for Congress's 'Save the Constitution' march
मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस अध्यक्ष - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

यूपी सरकार ने संविधान दिवस के अवसर पर लखनऊ में होने वाले कांग्रेस के संविधान रक्षा मार्च के आयोजन की अनुमति नहीं दी। इसकी जानकारी देते हुए पूर्व सांसद पीएल पुनिया ने कहा कि 26 नवंबर को मार्च का आयोजन किया जाना था पर इसकी अनुमति नहीं दी गई। अब पार्टी कार्यालय में संविधान रक्षा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी शामिल होंगे।

विज्ञापन


संविधान रक्षा मार्च के तहत सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी कार्यालय में माल्यार्पण के बाद हजरतगंज स्थित आंबेडकर प्रतिमा तक जाना था लेकिन सरकार ने अनुमति नहीं दी। हमने शांतिपूर्ण मार्च की बात कह रहे थे और लिखित में दिया था फिर भी अनुमति नहीं मिली। प्रशासन ने संवेदनशील एरिया होते हुए कहते अनुमति देने से इनकार कर दिया। अब कार्यक्रम का आयोजन पार्टी मुख्यालय में होगा। जहां 40 हजार लोग आयोजन में शामिल होंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी चुनाव 2027: 'राधे-राधे तो शुरुआत है, सपा के लिए अब राम नाम सत्य का समय', गठबंधन पर योगी का तीखा हमला
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: 'हम भिखारी नहीं हैं', सपा की सीटों की घोषणा पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, गठबंधन पर उठे सवाल


उन्होंने कहा कि भाजपा एसआईआर के माध्यम से वोट का अधिकार छीनने का काम कर रही है। संविधान ने हमें वोट का अधिकार दिया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में संविधान की रक्षा के लिए कार्यक्रम चल रहे हैं। आगे भी चलते रहेंगे।

'भाजपा को मिल जाती है हमें नहीं मिली'
सांसद तनुज पुनिया ने कहा कि हम संविधान की बात करते हैं। मार्च का कार्यक्रम स्थगित कर अब कांग्रेस कार्यालय में आयोजन करेंगे। इसमें 40 हजार लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा 500 लोगों के साथ विधानसभा से रविदास मंदिर तक मार्च करती है तो उन्हें अनुमति मिल जाती है पर हमें नहीं मिली। उन्होंने कहा कि सरकार मार्च से घबरा गई है। वहीं, सीट शेयरिंग के सवाल पर उन्होंने कहा कि बैठक दिल्ली में हुई है। सीटों को लेकर बनी कमेटी ही इस पर जवाब देगी।

कांग्रेस प्रभारी बोले- बातचीत के बीच सपा को नहीं करनी चाहिए थी सीटों की घोषणा

कांग्रेस-सपा गठबंधन पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा, "26 सीट की तो कोई बात ही नहीं है बात हमारी 403 सीट पर जो चल रही है उस पर बातचीत फाइनल हो जाएगी तब हम सबको सूचित करेंगे। लेकिन मुझे लगता है कि दोनों पार्टी के नेतृत्व को जिम्मेदार व्यवहार औऱ बयान रखना चाहिए। यही सबके हित में है और देश भी यही चाहती है....

 समाजवादी पार्टी की पांच उम्मीदवारों की पहली सूची पर उन्होंने कहा, " सीटों की घोषणा तो कभी भी की जा सकती है लेकिन अभी उससे बचना चाहिए। अभी बातचीत का दौर जारी है और मैं उम्मीद करता हूं कि सब कुछ सही हो जाएगा।"

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के बयान पर उन्होंने कहा, "उनकी नाराजगी अपनी जगह सही है क्योंकि वो वहां के सांसद हैं। लेकिन पार्टी का शीर्ष नेतृत्व एक सम्मानजनक निर्णय पर पहुंचेगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed