Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: No permission for 'Constitution Protection March' in Lucknow, yet Congress to go ahead; Kharge to lead

यूपी: लखनऊ में कांग्रेस के 'संविधान रक्षा मार्च' को अनुमति नहीं, फिर भी पार्टी निकालेगी; खरगे करेंगे नेतृत्व

Thu, 26 Nov 2026 08:58 AM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, लखनऊ
अमर उजाला, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 26 Nov 2026 08:58 AM IST
सार

संविधान दिवस पर लखनऊ में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में संविधान रक्षा मार्च निकालेगी। जिला प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्र बताते हुए अनुमति देने से इनकार किया है। इसके बावजूद कांग्रेस शांतिपूर्ण मार्च निकालने पर अड़ी है। पार्टी ने लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प दोहराया।

विज्ञापन
UP: No permission for 'Constitution Protection March' in Lucknow, yet Congress to go ahead; Kharge to lead
राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संविधान दिवस पर 26 नवंबर, बृहस्पतिवार को कांग्रेस की ओर से राजधानी लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में संविधान रक्षा मार्च निकाला जाएगा। हालांकि, जिला प्रशासन ने मार्च की अनुमति नहीं दी है, लेकिन इसके बावजूद पार्टी मार्च निकालने पर अड़ी है।

विज्ञापन


पूर्व सांसद पीएल पुनिया ने बुधवार को प्रेसवार्ता में कहा कि पार्टी ने पहले ही संविधान रक्षा मार्च की घोषणा कर दी थी। यह यात्रा सुबह 11 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय नेहरू भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर शुरू होगी और एनेक्सी भवन होते हुए हजरतगंज स्थित बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर समाप्त होगी।

विज्ञापन

पुनिया ने कहा, हमने शांतिपूर्ण मार्च निकालने के लिए लिखित आवेदन दिया था, फिर भी अनुमति नहीं मिली। प्रशासन ने इसे संवेदनशील क्षेत्र बताकर मार्च की अनुमति देने से इनकार किया है। यह यात्रा संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से निकाली जाएगी, जिसमें प्रदेश भर से हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे। इससे पहले पार्टी कार्यालय में संविधान की प्रस्तावना की शपथ ली जाएगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष कहीं भी जा सकते हैं, किंतु हमें मार्च की अनुमति नहीं दी जा रही है। पुनिया का आरोप है कि एसआईआर के जरिये लोगों के वोट का अधिकार छीनने का काम किया जा रहा है, जबकि वोट का अधिकार संविधान से मिला है। उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा के लिए राहुल गांधी के नेतृत्व में कार्यक्रम चल रहे हैं और आगे भी जारी रहेंगे।

वहीं, प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने मार्च के लिए अनुमति न मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सभी कांग्रेसजन संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प के साथ इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed