Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Big News Yogi says it is time for 'Ram Naam Satya' (the end) for the SP; SP's manifesto to be release

UP Big News: योगी बोले- सपा के लिए राम नाम सत्य का समय, कल जारी होगा सपा का घोषणा पत्र; राजभर ने बदला मैदान

Wed, 25 Nov 2026 05:49 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 25 Nov 2026 05:49 PM IST
सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।

विज्ञापन
UP Big News Yogi says it is time for 'Ram Naam Satya' (the end) for the SP; SP's manifesto to be release
UP Big News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नमस्कार, आप देख रहे हैं यूपी की पांच बड़ी खबरें। उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। संविधान दिवस पर कांग्रेस के कार्यक्रम को अनुमति नहीं मिली है, तो समाजवादी पार्टी कल अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी करने जा रही है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना साधा है। आइए जानते हैं प्रदेश की पांच बड़ी खबरें।

विज्ञापन


UP Big News Yogi says it is time for 'Ram Naam Satya' (the end) for the SP; SP's manifesto to be release
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

गठबंधन पर योगी का तीखा हमला, बोले- सपा के लिए अब राम नाम सत्य का समय

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर एक साथ तीखा हमला बोलते हुए 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी माहौल गरमा दिया है। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर सवाल उठाते हुए कहा कि दो नावों की सवारी करने वाले डूबते हैं। अखिलेश को अयोध्या जाने से पहले रामभक्तों और हिंदुओं से माफी मांगनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि राधे-राधे तो शुरुआत है, सपा के लिए अब राम नाम सत्य का समय आ रहा है। मथुरा में राधे-राधे, अयोध्या में जय श्रीराम और काशी में हर-हर महादेव कहना आस्था के अनुरूप है, जबकि राम नाम सत्य विदाई के समय कहा जाता है। मुख्यमंत्री बुधवार को एक टीवी मीडिया समूह को दिए साक्षात्कार में बोल रहे थे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Big News Yogi says it is time for 'Ram Naam Satya' (the end) for the SP; SP's manifesto to be release
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

योगी सरकार ने कांग्रेस के संविधान रक्षा मार्च की नहीं दी अनुमति

यूपी सरकार ने संविधान दिवस के अवसर पर लखनऊ में होने वाले कांग्रेस के संविधान रक्षा मार्च के आयोजन की अनुमति नहीं दी। इसकी जानकारी देते हुए पूर्व सांसद पीएल पुनिया ने कहा कि 26 नवंबर को मार्च का आयोजन किया जाना था पर इसकी अनुमति नहीं दी गई। अब पार्टी कार्यालय में संविधान रक्षा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी शामिल होंगे।

संविधान रक्षा मार्च के तहत सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी कार्यालय में माल्यार्पण के बाद हजरतगंज स्थित आंबेडकर प्रतिमा तक जाना था लेकिन सरकार ने अनुमति नहीं दी। हमने शांतिपूर्ण मार्च की बात कह रहे थे और लिखित में दिया था फिर भी अनुमति नहीं मिली। प्रशासन ने संवेदनशील एरिया होते हुए कहते अनुमति देने से इनकार कर दिया। अब कार्यक्रम का आयोजन पार्टी मुख्यालय में होगा। जहां 40 हजार लोग आयोजन में शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

UP Big News Yogi says it is time for 'Ram Naam Satya' (the end) for the SP; SP's manifesto to be release
यूपी के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर। - फोटो : amar ujala

मंत्री ओम प्रकाश राजभर का एलान, जहूराबाद से नहीं अकबरपुर से लड़ेंगे चुनाव

योगी सरकार के मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने एलान किया है कि वो जहूराबाद से नहीं अकबरपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। मालूम हो कि अंबेडकरनगर से रामअचल राजभर विधायक हैं। राजभर ने जिला और सीट बदली है। ऐसे में उनका मुकाबला सपा के कद्दावर नेता से हो सकता है। ये बयान राजभर ने एक टीवी चैनल से बातचीत में दिया है। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News Yogi says it is time for 'Ram Naam Satya' (the end) for the SP; SP's manifesto to be release
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

संविधान दिवस पर कल घोषणा पत्र जारी करेगी सपा

समाजवादी पार्टी कल 26 नवंबर को संविधान दिवस के मौके पर यूपी चुनाव 2027 के लिए अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। इसे 'जन-मन का मैनिफेस्टो' नाम दिया गया है। इसके साथ 'सत्ताईस का संकल्प: पीडीए का प्रणपत्र' का नारा जोड़ा गया है। बीते दिनों सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक प्रेसवार्ता में कहा था कि सपा के घोषणा पत्र में महिला, युवा और पीडीए पर मुख्य रूप से फोकस किया जाएगा। 

पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन की देखरेख में तैयार किए जा रहे इस घोषणापत्र के ज़रिए सपा संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण की रक्षा को अपने अभियान के केंद्र में रखते हुए पीडीए महिलाओं, युवाओं और कमजोर वर्गों के लिए रोजगार, शिक्षा व सामाजिक न्याय से जुड़े वादे पेश करेगी, जिसके बाद अलग-अलग मंडलों और जिलों के लिए क्षेत्रीय घोषणापत्र भी लाए जाने की योजना है। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News Yogi says it is time for 'Ram Naam Satya' (the end) for the SP; SP's manifesto to be release
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद - फोटो : amar ujala

भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- हम भिखारी नहीं हैं

समाजवादी पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 5 प्रत्याशियों की सूची जारी करने के बाद कांग्रेस और सपा के बीच सीट बंटवारे को लेकर खींचतान खुलकर सामने आ गई है। कांग्रेस के यूपी कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद इमरान मसूद ने सपा के इस कदम पर तीखी नाराजगी जताई है।इमरान मसूद ने कहा - "हम भिखारी नहीं हैं। हम अखिलेश यादव से कोई खैरात लेने के लिए इंतजार नहीं कर रहे हैं। वो हमारे साथ ऐसा बर्ताव कैसे कर सकते हैं?" पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed