Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News

Lucknow News: रोजगार सेवकों का विकास भवन पर प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की चेतावनी

Fri, 27 Nov 2026 02:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 02:07 PM IST
विज्ञापन
Lucknow News
मानदेय 24 हजार रुपये करने समेत चार मांगों को लेकर पैदल मार्च, सीडीओ को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। ग्राम रोजगार सेवकों और वीबीजी राम जी कार्मिकों ने मांगों को लेकर शुक्रवार को चिनहट ब्लॉक से विकास भवन तक पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष मोर्चा के प्रांतीय आह्वान पर जुटे कर्मचारियों ने मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मांगें पूरी नहीं होने पर तीन दिसंबर को विधानसभा घेराव और इसके बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी।
प्रदेश संयोजक भूपेश कुमार सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने ग्राम रोजगार सेवकों का मानदेय न्यूनतम 24 हजार रुपये प्रतिमाह करने और पृथक बजट से भुगतान की मांग उठाई। इसके अलावा ग्राम रोजगार सेवकों और उनके परिवारों को कैशलेस इलाज की सुविधा देने, एचआर पॉलिसी लागू करने और ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम विकास विभाग के सभी कार्य जॉब चार्ट में शामिल कर पदनाम ग्राम विकास सहायक करने की मांग की।
विज्ञापन

जिला संयोजक चंद्रशेखर रावत ने कहा कि तीन दिसंबर तक मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो प्रदेशभर के ग्राम रोजगार सेवक और वीबीजी राम जी कार्मिक विधानसभा का घेराव करेंगे। इसके बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में जिला सह संयोजक हृदयेश कुमार शर्मा, जिला संरक्षक आशीष शुक्ला, जिला प्रभारी अंकुर शुक्ला, उपाध्यक्ष मनीष कुमार पटेल, विनय यादव, जिला सचिव पंकज यादव, मीडिया प्रभारी दुर्गेश कुमार, महिला अध्यक्ष नीरज कुमारी समेत विभिन्न ब्लॉकों के अध्यक्ष और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed