Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Figure drops by 98 percent: Fewer than five driving licenses being issued per day

98 प्रतिशत गिरा आंकड़ा: एक दिन में पांच डीएल भी नहीं बन रहे, दूरी ज्यादा होने से नहीं पहुंच रहे आवेदक

Fri, 20 Nov 2026 08:48 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya नीरज 'अम्बुज', अमर उजाला, लखनऊ
नीरज 'अम्बुज', अमर उजाला, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 20 Nov 2026 08:48 AM IST
सार

लखनऊ में स्थायी डीएल बनवाने वालों की संख्या में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इसके लिए निजी केंद्र का दूर होना एक कारण बताया गया है। पहले राजधानी में एक दिन में औसतन 250 डीएल बनते थे।

विज्ञापन
Figure drops by 98 percent: Fewer than five driving licenses being issued per day
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

राजधानी लखनऊ में एक दिन में बनने वाले स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस की संख्या में 98 प्रतिशत की गिरावट आई है। आवेदक टेस्ट देने के लिए काकोरी के उदितखेड़ा स्थित निजी ड्राइविंग टेस्ट सेंटर ही नहीं पहुंच रहे हैं। दूरी ज्यादा हो जाने के साथ बदहाल व असुरक्षित रास्ता इसकी वजह है। ऐसे में एक दिन में बनने वाले डीएल की संख्या का औसत 250 से पांच पर सिमट गया है।

विज्ञापन


लर्नर डीएल के लिए परिवहन विभाग ने ऑनलाइन व्यवस्था की है। स्थायी लाइसेंस के लिए अभी तक इन्हें ट्रांसपोर्टनगर आरटीओ व देवा रोड एआरटीओ जाना पड़ता था। यहां बायोमीट्रिक व दस्तावेज की जांच के बाद ड्राइविंग टेस्ट लिया जाता था। बीते 14 सितंबर से उदितखेड़ा में शहर का पहला निजी ड्राइविंग टेस्ट सेंटर शुरू किया गया है। यहां वाहन चालकों के टेस्ट की वीडियो रिकॉर्डिंग भी होती है। पास होने के बाद डाक के जरिये आवेदक के घर लाइसेंस पहुंच जाता है। अब दूरी ज्यादा हो जाने से आवेदक निजी केंद्र ही नहीं पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


नया ड्राइविंग टेस्ट सेंटर ट्रांसपोर्टनगर आरटीओ से करीब 10 किलोमीटर दूर है। देवा रोड एआरटीओ से यह दूरी 40 किलोमीटर के आसपास हो जाती है। आवेदकों को बायोमीट्रिक जांच के लिए पहले एआरटीओ जाना होता है। फिर ड्राइविंग टेस्ट के लिए निजी सेंटर पहुंचना होता है। वहां तक पहुंचने में ज्यादा दूरी, खराब और असुरक्षित रास्ते से सबसे ज्यादा महिला आवेदक परेशान हैं। रश्मि सिंह ने बताया कि टेस्ट देने के लिए निजी केंद्र पहुंचने में तमाम दुश्वारियां झेलनी पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूं गिर रहा डीएल बनने का ग्राफ: सितंबर में निजी सेंटर पर 260 वाहन चालक ही टेस्ट देने पहुंचे। इनमें से 57 के डीएल बने। पूरे अक्तूबर में 1164 आवेदकों ने ही टेस्ट दिया। इनमें से 141 पास हुए।

नवंबर में अभी तक 275 आवेदकों ने टेस्ट दिए हैं। इनमें से 95 के डीएल बन गए हैं। निजी केंद्र खुलने के बाद से एक दिन में डीएल बनने का औसत पांच से अधिक भी नहीं पहुंच रहा है।

बन रहा है दूसरा सेंटर राहत जल्द

लखनऊ का दूसरा निजी ड्राइविंग टेस्टिंग सेंटर सुल्तानपुर रोड स्थित मिर्जापुर गांव में बन रहा है। इसके छह महीने में तैयार होने की उम्मीद है। ऐसा होने पर देवा रोड एआरटीओ से आवेदकों को काकोरी नहीं जाना पड़ेगा।

एआरटीओ प्रशासन प्रदीप कुमार सिंह का कहना है कि स्थायी डीएल के लिए आवेदकों को उदितखेड़ा स्थित टेस्ट सेंटर जाना अनिवार्य है। अभी कम संख्या में आवेदक पहुंच रहे हैं। स्थिति जल्द बेहतर होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed