मोहनलालगंज: दो डंपरों के बीच फंसी कार, इंजीनियर समीक्षा की मौत, चार की हालत नाजुक
Accident in Lucknow: मोहनलालगंज में एक कार आगे जा रहे डंपर से टकरा गई। इसी बीच पीछे से आ रहे डंपर ने भी कार में टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई व चार अन्य लोग घायल हो गए।
विस्तार
मोहनलालगंज के हरकंशगढ़ी में शुक्रवार को दो डंपरों के बीच फंसकर एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। भीषण हादसे में कार सवार दो महिलाओं समेत पांच लोग अंदर फंस गए। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने सभी को बाहर निकालकर ट्रामा सेंटर-2 भेजा। हादसे में घायल इंजीनियर समीक्षा की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक, कार सवार हाईकोर्ट के एक अधिवक्ता के परिवार के सदस्य थे। सभी निगोहां में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद वृंदावन घर जा रहे थे। हरकंशगढ़ी के पास उनकी कार आगे चल रहे डंपर से टकरा गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे दूसरे डंपर ने भी कार में जोरदार टक्कर मार दी।
दो डंपरों के बीच फंसने से कार बुरी तरह पिचक गई और उसमें सवार पांचों लोग अंदर ही फंस गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। कार में फंसी दो महिलाओं की हालत बेहद गंभीर बताई गई। सूचना मिलते ही मोहनलालगंज पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
पुलिसकर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे सभी पांचों लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर-2 भेजा गया।
बताया जा रहा है कि हादसे में घायल इंजीनियर समीक्षा मौत हो गई। वहीं, परिवार के चार अन्य सदस्यों की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
