Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav says talks are underway regarding seats where the Congress has a chance of winning.

यूपी चुनाव 2027: अखिलेश यादव ने लगाई मुहर! कांग्रेस को मिलेंगी 26 से ज्यादा सीटें, दिया बयान

Tue, 24 Nov 2026 08:07 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 24 Nov 2026 08:07 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन का मकसद भाजपा को हराना है। हम कांग्रेस की जीत की संभावना वाली सीटों पर बात कर रहे हैं। ये शुरुआत है।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav says talks are underway regarding seats where the Congress has a chance of winning.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस की जीत सुनिश्चित वाली 26 सीटों से शुरुआत हुई है, मिलजुलकर समझदारी से बात और आगे बढ़ेगी। इस तरह सपा अध्यक्ष ने कांग्रेस के खाते में जाने वाली सीटों की संख्या बढ़ने की संभावना पर अपनी मुहर लगा दी।

विज्ञापन


उन्होंने एक्स पर कहा कि जीतनेवाली पहली ‘26 सीटों’ से हुई है शुरुआत, मिलजुलकर समझदारी से और आगे बढ़ेगी बात।

जीतनेवाली पहली ‘26 सीटों’ से हुई है शुरुआत मिलजुलकर समझदारी से और आगे बढ़ेगी बात

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव के 557वें प्रकाश पर्व पर लखनऊ कैंट स्थित गुरुद्वारा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा को समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन ही हराएगा। भाजपा के पास बढ़ती मंहगाई व बेरोजगारी का कोई जवाब नहीं है। भाजपा झूठे वादे करती रही। नौकरी व रोजगार नहीं दे पाई।
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार में जमीन पर कोई निवेश नहीं दिखाई दे रहा हैं। बताया जा रहा है कि ताइवान से एक हजार करोड़ का निवेश आएगा, पर इसका कोई अता-पता नहीं मिल रहा है। ऐसे में उत्तर प्रदेश और यहां नौजवानों का भला कैसे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतरौलिया में जीतेगी सपा: अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र को लेकर एक सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि अतरौलिया में समाजवादी पार्टी जीतेगी। संग्राम यादव ऐतिहासिक वोटों से जीतेंगे। अतरौलिया की जनता को पता है कि एक्सप्रेस-वे, फोरलेन सड़कें और अस्पताल बन जाने के बाद वहां बदलाव आया है।


सपा अध्यक्ष ने की गुरुद्वारा में सुख-शांति के लिए अरदास: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को पातशाह श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सदर गुरुद्वारा में जाकर गुरु ग्रंथ के समक्ष माथा टेका। प्रदेश में सुख-शांति के लिए अरदास की। उन्होंने वहां उपस्थित सिख समाज के सभी लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर गुरुद्वारा में शबद कीर्तन के साथ लंगर का भी आयोजन हुआ। ग्रथी हरविंदर सिंह ने आशीर्वाद दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed