Live
एपेक समिट LIVE: चीन में मिले ट्रंप-पुतिन, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा- बातचीत से अच्छी चीजें निकलने की संभावना
{"_id":"6afe63995b46d6de2405ec3c","slug":"apec-summit-2026-live-updates-asia-pacific-economic-cooperation-trump-putin-xi-jinping-shenzhen-summit-2026-11-19","type":"live","status":"publish","title_hn":"एपेक समिट LIVE: चीन में मिले ट्रंप-पुतिन, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा- बातचीत से अच्छी चीजें निकलने की संभावना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Thu, 19 Nov 2026 11:09 AM IST
अमन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमन तिवारी
Updated Thu, 19 Nov 2026 11:09 AM IST
खास बातें
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत 21 अर्थव्यवस्थाएं के राष्ट्राध्यक्ष आज चीन के शेन्जेन शहर में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपीईसी) शिखर सम्मेलन के दौरान एक ही मंच पर हैं। इस बैठक के इतर रूस, चीन और अमेरिका के बीच एक त्रिपक्षीय बैठक भी होगी, जिस पर पूरी दुनिया की नजर है। इस त्रिपक्षीय बैठक से पहले एपेक में अपने भाषण के दौरान ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन ने कई अहम मुद्दों पर बात की। एपेक समिट से जुड़ी सभी अपडेट यहां पढ़ें...
विज्ञापन
एपेक समिट से इतर ट्रंप और पुतिन ने की मुलाकात
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
10:47 AM, 19-Nov-2026
एपेक के इतर ट्रंप-पुतिन की द्विपक्षीय बातचीत, ट्रंप बोले- हमारे बीच कई वर्षों से अच्छे रिश्ते
चीन के शेन्जेन में चल रहे 33वें एपेक इकोनॉमिक लीडर्स समिट के मौके पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच द्विपक्षीय बातचीत हुई। इस मुलाकात को लेकर ट्रंप ने कहा कि वे अपनी बैठक का इंतजार कर रहे थे। दोनों के बीच कई वर्षों से बहुत अच्छे रिश्ते रहे हैं, क्योंकि वे एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। ट्रंप के मुताबिक, इस बातचीत से कई सकारात्मक चीजें सामने आ सकती हैं या कम से कम उनकी शुरुआत हो सकती है।#WATCH | Shenzhen, China: US President Donald Trump says, "We look forward to our meeting. We’ve had a great relationship for many years. We have known each other for a long time. I think a lot of wonderful things can come out of this, or at least start. But I think they’ll come out of this. We’ll have a second meeting later on, which you probably know. But we’ll have this right now, and it’s going to be great." (Source: Russian Pool via Reuters)
— ANI (@ANI) November 19, 2026
09:48 AM, 19-Nov-2026
नौ साल बाद एपेक की फैमिली फोटो में दिखे पुतिन
एपेक नेताओं की सालाना फैमिली फोटो में इस बार एक वापसी देखने को मिली। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस तस्वीर में बिल्कुल बीच में नजर आए। वे नौ साल में पहली बार इस समिट में शामिल हुए हैं। इससे पहले वे 2017 में वियतनाम में हुए एपेक समिट में शामिल हुए थे। रूसी नेता 2020 और 2021 के सत्रों में वर्चुअली (ऑनलाइन) जुड़े थे।
विज्ञापन
09:15 AM, 19-Nov-2026
एपेक समिट में पुतिन से मिलीं जापानी पीएम साने ताकाइची,
जापान के प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने एपेक समिट के दौरान पुतिन से बातचीत की। जापान के चीफ कैबिनेट सेक्रेटरी मिनोरू किहारा ने एक मीडिया वार्ता में बताया कि ताकाइची ने रूस में एक जापानी नागरिक की हिरासत और जापानी कंपनियों की सुरक्षा समेत कई मुद्दे उठाए। यह बातचीत बुधवार को समिट में नेताओं के लिए वेलकम डिनर के बाद हुई।08:52 AM, 19-Nov-2026
एपेक शिखर सम्मेलन में ट्रंप बोले- अमेरिका ऊर्जा का बड़ा आपूर्तिकर्ता
33वें एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनके नेतृत्व में अमेरिका दुनिया का सबसे बड़ा ऊर्जा आपूर्तिकर्ता बन गया है और उनका प्रशासन कई देशों के साथ ऊर्जा साझेदारी का विस्तार कर रहा है। ट्रंप ने बताया कि एशिया को बड़ी मात्रा में किफायती अमेरिकी प्राकृतिक गैस निर्यात करने के लिए अलास्का में एक विशाल लिक्विफाइड नेचुरल गैस (एलएनजी) पाइपलाइन को मंजूरी दी गई है, जिसे उन्होंने दुनिया की सबसे बड़ी पाइपलाइन बताया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वेनेजुएला में अमेरिका शानदार कारोबार कर रहा है और बड़ी अमेरिकी तेल कंपनियां वहां सक्रिय हो रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका इस क्षेत्र की समृद्धि के साथ-साथ स्थिरता और शांति के लिए भी प्रतिबद्ध है।08:47 AM, 19-Nov-2026
एपेक में पुतिन के भाषण की अहम बातें-
- व्लादिमीर पुतिन ने अपने शुरुआती संबोधन में एशिया-प्रशांत क्षेत्र के साझेदार देशों को रूस के लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर का इस्तेमाल करने का न्योता दिया।
- उन्होंने कहा कि कुछ देश पहले से ही रूस के लॉजिस्टिक्स नेटवर्क का उपयोग कर रहे हैं।
- पुतिन ने कहा कि रूस क्षेत्रीय सुरक्षा में योगदान देता है और उसके सहयोगी देश सुरक्षा के मामले में हमेशा उस पर भरोसा कर सकते हैं।
08:45 AM, 19-Nov-2026
ट्रंप बोले- एआई के ऐसे नियम नहीं बनने देंगे, जो इस उद्योग की तरक्की रोकें
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने शुरुआती भाषण में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और उसके नियमन को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि एआई लगभग पूरी तरह अच्छा है, लेकिन इसमें कुछ कमियां भी हैं। इन कमियों से निपटने के लिए बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। हालांकि, ट्रंप ने ऐसे नियमों का विरोध किया, जो एआई उद्योग की प्रगति को रोक सकते हैं। उन्होंने कहा, हम ऐसा नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:31 AM, 19-Nov-2026
ट्रंप बोले- अमेरिका सैकड़ों वर्षों से प्रशांत क्षेत्र की ताकत रहा है, एशिया-प्रशांत में शांति और स्थिरता के लिए करेंगे काम
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका सैकड़ों वर्षों से प्रशांत क्षेत्र की एक प्रमुख ताकत रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका एशिया-प्रशांत क्षेत्र में विकास, स्थिरता, संप्रभुता, समृद्धि और शांति को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम करता रहेगा। ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ होने वाली बैठक को लेकर भी उत्सुकता जताई। उन्होंने कहा कि वह दोनों नेताओं के साथ मुलाकात का इंतजार कर रहे हैं।ट्रंप के भाषण की प्रमुख बातें-
- अमेरिका सैकड़ों वर्षों से प्रशांत क्षेत्र की एक प्रमुख ताकत रहा है।
- अमेरिका एशिया-प्रशांत क्षेत्र में विकास और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए काम करता रहेगा।
- क्षेत्र में संप्रभुता, समृद्धि और शांति बनाए रखने के प्रयास जारी रहेंगे।
- ट्रंप ने शी जिनपिंग और व्लादिमीर पुतिन के साथ होने वाली बैठक को लेकर उत्सुकता जताई।
08:23 AM, 19-Nov-2026
ट्रंप बोले- शी जिनपिंग और पुतिन के साथ शिखर बैठक आयोजन से पहले ही एक जीत
एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) शिखर सम्मेलन के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बृहस्पतिवार को होने वाली उनकी बैठक आयोजन से पहले ही एक जीत है। इस दौरान चीन ने ट्रंप का गर्मजोशी से स्वागत किया। एक साक्षात्कार में ट्रंप ने चीन में अपने स्वागत के लिए किए गए भव्य इंतजामों की तारीफ की। शी जिनपिंग ने हवाई अड्डे पर पहुंचकर ट्रंप का स्वागत किया। राष्ट्रपति बनने के बाद यह पहली बार है, जब उन्होंने किसी विदेशी नेता की अगवानी के लिए हवाई अड्डे का दौरा किया है।ट्रंप ने तीनों नेताओं की इस अहम मुलाकात को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा, यह एक महान राष्ट्रपति हैं, चीन के महान राष्ट्रपतियों में से एक हैं। उन्होंने राष्ट्रपति बनने के बाद कभी किसी से मिलने के लिए हवाई अड्डे का दौरा नहीं किया। उन्होंने आगे कहा, इसके अलावा स्वागत के लिए की गई भव्य तैयारियां, शानदार आयोजन, हजारों लोगों की मौजूदगी, छोटे बच्चे, सैनिक और पूरा समारोह। यह बहुत सम्मान की बात थी और मैं इसकी सराहना करता हूं। यह हमारे लिए बड़ी जीत है। चीन के लिए भी यह बड़ी जीत है।
08:22 AM, 19-Nov-2026
शी जिनपिंग के भाषण की अहम बातें-
- एशिया-प्रशांत क्षेत्र में खुले क्षेत्रवाद और आर्थिक सहयोग को बनाए रखना चाहिए।
- अर्थव्यवस्था को लगातार बढ़ावा देना और खुले सहयोग को मजबूत करना जरूरी है।
- एशिया-प्रशांत क्षेत्र में व्यापार के रास्ते खोलने और विकास के नए अवसर बनाने चाहिए।
- क्षेत्र के लोगों में विकास और सहयोग से जुड़ाव की भावना बढ़ानी चाहिए।
- मुक्त और खुले व्यापार को बढ़ावा देना चाहिए।
- सभी देशों के साथ निष्पक्ष और बिना भेदभाव वाला सहयोग होना चाहिए।
- सहयोग को मजबूत करने के लिए अलग-अलग अर्थव्यवस्थाओं की खूबियों का बेहतर इस्तेमाल करना चाहिए।
- चीन एशिया-प्रशांत क्षेत्रीय सहयोग का समर्थक और उसे आगे बढ़ाने वाला देश है।
- उन्होंने देशों से ग्रीन डेवलपमेंट और लो-कार्बन पहल पर सहयोग बढ़ाने का आग्रह किया।
- उन्होंने संसाधनों, पर्यावरण और आबादी के कोऑर्डिनेटेड विकास की अपील की।
- चीन एपेक में प्रैक्टिकल सहयोग के लिए 2 करोड़ डॉलर खर्च करेगा।
- उन्होंने कहा कि लोगों की जिंदगी को बेहतर बनाना और लोगों में इन्वेस्ट करना प्राथमिकता होनी चाहिए।
- चीन शेनझेन में एशिया-पैसिफिक कम्युनिटी रिसर्च सेंटर बनाएगा।
- उन्होंने डिजिटल टेक्नोलॉजी, क्रॉस-बॉर्डर डेटा फ्लो, क्लीन एनर्जी और छोटे और मीडियम साइज के एंटरप्राइज पर ज्यादा रीजनल कोऑपरेशन की अपील की।
08:20 AM, 19-Nov-2026
