10:03 AM, 24-Nov-2026
कार्तिक पूर्णिमा 2026: पटना के गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मानर-झाल की थाप पर झूमते दिखे लोग
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर पटना के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। अहले सुबह से ही गंगा स्नान और पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया। इतना ही नहीं ओझा-गुणी से जुड़ी मान्यताओं का नजारा भी देखने को मिला। प्रशासन की ओर से सुरक्षा से भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
और पढ़ें
09:43 AM, 24-Nov-2026
बिहार: पटना में नवविवाहिता के लापता होने से हड़कंप, मायके वालों ने किस पर आरोप लगाया? आठ पहले हुई थी शादी
Patna Crime News: पटना में 23 साल की युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पिता ने ससुराल वालों पर दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर बेटी की हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस एफएसएल टीम की मदद से जांच में जुट गई है।
और पढ़ें
09:17 AM, 24-Nov-2026
बिहार: लाखों मेहमान, 14 हलवाई टीमें-घुड़दौड़ का मैदान, कैसी है अनंत सिंह की बेटी शादी की तैयारी, देखें तस्वीर
मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी को लेकर पटना के नदावां गांव में भव्य तैयारियां चल रही हैं। शादी से पहले हल्दी की रस्म में अनंत सिंह, पूर्व विधायक नीलम देवी और परिवार के सदस्य शामिल हुए।
और पढ़ें
09:11 AM, 24-Nov-2026
बिहार न्यूज: एसपी पर लगाया था एक रुपये का जुर्माना, सुप्रीम कोर्ट बोला- न्यायिक कुर्सी पर बैठकर बाहुबली न बनें
सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के सासाराम में तैनात जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ अनिल कुमार की कार्यशैली पर कड़ी नाराजगी जताई है। न्यायिक अधिकारी ने रोहतास के तत्कालीन एसपी रोशन कुमार पर अदालत के आदेश का पालन नहीं करने के आरोप में एक रुपये का सांकेतिक जुर्माना लगाया था।
और पढ़ें
07:38 AM, 24-Nov-2026
बड़ा हादसा: स्कॉर्पियो-ट्रक आमने-सामने टकराए, बिहार में सड़क हादसे में पांच की मौत; मासूम समेत चार गंभीर
लखीसराय के तेतरहट थाना क्षेत्र में स्कॉर्पियो और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि मासूम बच्चे और महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं और मोतिहारी के निवासी हैं।
और पढ़ें
07:21 AM, 24-Nov-2026
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 24 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार
Earthquake in Bihar : कार्तिक पूर्णिमा की सुबह बिहार में लोगों को भूकंप का झटका महसूस हुआ। यह भूकंप करीब सात बजकर दो मिनट पर आया। पटना, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर आदि में झटका ज्यादा महसूस हुआ।
और पढ़ें