Live
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 23 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
लाइव अपडेट
बिहार विधान परिषद: आठ नए MLC शपथ लेने पहुंचे उच्च सदन, रामवचन राय दिलाएंगे सदस्यता की शपथ; जानिए क्या हो रहा?
बिहार विधान परिषद में आज शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है। आठ नवनिर्वाचित सदस्य का शपथ लेने पहुंच चुके हैं। इस बार जन सुराज पार्टी के सदस्य पहली बार विधान परिषद पहुंचे हैं। आइये जानते हैं क्या हो रहा है? और पढ़ेंबिहार: खेत की जुताई को लेकर खूनी संघर्ष, तलवार-फरसा से हमले में चार घायल, ट्रैक्टर में भी लगाई आग
बिहार के सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र के लौवा गांव में खेत की जुताई को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। मारपीट में चार लोग घायल हो गए, जबकि एक ट्रैक्टर में आग लगा दी गई। पीड़ित पक्ष ने पांच नामजद समेत करीब 25 अज्ञात लोगों पर तलवार, फरसा और लाठी से हमला करने का आरोप लगाया है।और पढ़ें
बिहार: विवादित जमीन की अवैध जमाबंदी का मामला, पूर्व सीओ और राजस्व कर्मचारी समेत कई पर एक और प्राथमिकी
विवादित जमीन की अवैध जमाबंदी और गलत लगान रसीद जारी करने के मामले में पूर्व अंचलाधिकारी महेंद्र कुमार शुक्ल और राजस्व कर्मचारी करुण करण समेत अन्य के खिलाफ नगर थाने में एक और प्राथमिकी दर्ज की गई है।
और पढ़ें
बिहार: अररिया में भीषण सड़क हादसा, स्कूली बच्चों से भरे ई-रिक्शा को कार ने मारी टक्कर, 12 घायल
अररिया-रानीगंज मार्ग पर कार और स्कूली बच्चों से भरे ई-रिक्शा की टक्कर में 12 बच्चे घायल हो गए। हादसे में एक बच्चे का हाथ कट गया। दो गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।
और पढ़ें
बिहार: बेतिया में मालगाड़ी पर पथराव, इंजन में बैठे लोको पायलट के हाथ में लगा पत्थर, चार संदिग्ध हिरासत में
बेतिया में हरिनगर और चमुआ रेलवे स्टेशन के बीच रविवार देर शाम असामाजिक तत्वों ने मालगाड़ी पर पथराव कर दिया। पत्थर लगने से लोको पायलट यूके यादव घायल हो गए। आरपीएफ ने चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
और पढ़ेंबिहार: भोजपुर पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, फेसबुक-इंस्टाग्राम के 120 खातों पर कार्रवाई; 40 आईडी हटवाईं
भोजपुर पुलिस ने डिजिटल स्ट्राइक अभियान के तहत अश्लीलता, हिंसा, रंगदारी और जातीय उन्माद फैलाने वाले फेसबुक-इंस्टाग्राम के 120 खातों पर कार्रवाई की है। इनमें 40 आईडी हटवाई गई हैं। पुलिस ने आपत्तिजनक रील बनाने वाले दो युवकों को भी पकड़ा। और पढ़ेंबिहार: तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से व्यक्ति की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
पटना सिटी के दीदारगंज थाना क्षेत्र में फतेहपुर रोड के पास रविवार शाम हाईवा की टक्कर से शैलेन्द्र सिंह उर्फ मास्टर साहेब की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग पर सड़क जाम किया।
