Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   Can Aging Make the Brain More Adaptive New Research Reveals Surprising Findings

ब्रेन हेल्थ: नींद की कमी दिमागी सेहत पर कैसे डालती है असर? ये रिपोर्ट बगल देगी आपकी अब तक की सोच

Thu, 26 Nov 2026 01:38 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 26 Nov 2026 01:38 PM IST
सार

नई रिसर्च बताती है कि स्वस्थ बुजुर्गों का दिमाग कम नींद के बाद भी कुछ मामलों में युवाओं से बेहतर तरीके से काम कर सकता है। उम्र के साथ दिमाग अपने नेटवर्क में बदलाव करता है। पर्याप्त नींद और नियमित एक्सरसाइज अल्जाइमर के खतरे को कम करने में मददगार हो सकते हैं।

विज्ञापन
Can Aging Make the Brain More Adaptive New Research Reveals Surprising Findings
ब्रेन हेल्थ को लेकर बड़ा खुलास - फोटो : Amarujala.com/AI

विस्तार

आमतौर पर माना जाता है कि उम्र बढ़ने के साथ हमारे दिमाग की ताकत कमजोर होने लगती है। समय के साथ याददाश्त घटने लगती है, हमारी सोचने-समझने की क्षमता कम हो जाती है, इसके साथ नींद पूरी न होने पर अगले दिन थकान और चिड़चिड़ापन महसूस होने लगता है।

विज्ञापन


लेकिन एक नई रिसर्च ने इस धारणा को थोड़ा बदल दिया है। इसमें सामने आया है कि नींद  पूरी न होना बुजुर्गों के मुकाबले युवाओं के दिमाग पर कुछ ज्यादा असर डाल सकता है। इसके पीछे बुजुर्गों के दिमाग का खुद को बदलने और नए तरीके से काम करने के तरीके को जिम्मेदार पाया गया है।
विज्ञापन


वैज्ञानिकों ने 20-30 साल के युवाओं और 65-75 साल के बुजुर्गों के दिमाग का अध्ययन किया। दोनों को एक रात सिर्फ तीन घंटे सोने दिया गया। इसके बाद दिमाग के नेटवर्क में अलग-अलग बदलावों पर अध्ययन किया गया। आखिर उम्र बढ़ने पर दिमाग कम नींद के बावजूद खुद को कैसे संभालता है? क्या अच्छी नींद भविष्य में अल्जाइमर का खतरा भी घटा सकती है? इन सभी सवालों को लेकर विशेषज्ञों की टीम ने बड़ा खुलासा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Can Aging Make the Brain More Adaptive New Research Reveals Surprising Findings
ब्रेन हेल्थ को लेकर अध्ययन - फोटो : Freepik.com

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हम लंबे समय से मानते आ रहे हैं कि उम्र बढ़ने के साथ शरीर और दिमाग कमजोर होने लगता है। उम्र के साथ दिमाग की काम करने की क्षमता भी प्रभावित हो जाती है। लेकिन दिमाग के मामले में ये तस्वीर पूरी तरह ऐसी नहीं है।

नींद का ब्रेन पर क्या असर होता है?

उम्र बढ़ने के बावजूद हमारा दिमाग खुद को परिस्थितियों के हिसाब से ढालने की अद्भुत क्षमता रखता है। हालिया रिसर्च में पता चला है कि नींद कम होने की स्थिति में भी स्वस्थ बुजुर्गों का दिमाग, युवाओं के मुकाबले बेहतर तरीके से काम कर सकता है।

इस रिसर्च में विशेषज्ञों ने ये समझने की कोशिश की कि जीवन के अलग-अलग पड़ावों में दिमाग का नेटवर्क किस तरह बदलता है और खुद को नई परिस्थितियों के मुताबिक ढालता है? दिमाग की इस क्षमता को न्यूरोप्लास्टिसिटी कहते हैं।

आसान भाषा में समझें तो इसका मतलब है कि हमारा दिमाग जरूरत के हिसाब से अपने तंत्रिका कोशिकाओं के बीच संपर्क को बदल सकता है। वह पुराने कनेक्शन को मजबूत कर सकता है और नए कनेक्शन भी बना सकता है। इसी क्षमता की मदद से हम नई चीजें सीखते हैं, याददाश्त विकसित करते हैं और बदलती परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालते हैं।

बचपन, किशोरावस्था और युवावस्था की शुरुआत में दिमाग में यह बदलाव सबसे तेजी से होते हैं। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि उम्र बढ़ने के बाद दिमाग की यह क्षमता खत्म हो जाती है। स्वस्थ बुजुर्गों के दिमाग में भी समय-समय पर बड़े बदलाव होते रहते हैं।

उम्र बढ़ने के साथ दिमाग के लिए चुनौतियां

यह सच है कि उम्र बढ़ने के साथ दिमाग को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

मसलन, कॉर्टिकल थिनिंग यानी दिमाग की बाहरी परत का पतला होना, ब्रेन एट्रोफी यानी दिमाग के कुछ हिस्सों का आकार कम होना और व्हाइट मैटर डिमायलिनेशन ( यानी नसों के आसपास मौजूद उस सुरक्षा परत का कमजोर होना, जो दिमाग में संदेशों को तेजी से पहुंचाने में मदद करती है। इसके अलावा याददाश्त और सोचने-समझने की क्षमता भी प्रभावित हो सकती है।

इसी वजह से ज्यादातर रिसर्च में उम्र बढ़ने के साथ दिमाग में होने वाले बदलावों को नुकसान के तौर पर देखा जाता है। लेकिन ये इससे अलग तस्वीर दिखाती है। इसमें पता चला कि दिमाग में होने वाले कुछ बदलाव उम्र से जुड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए उसके अपने तरीके हो सकते हैं।

यानी हर बदलाव नुकसानदायक नहीं होता, कुछ बदलाव दिमाग को बेहतर तरीके से काम करने में मदद भी कर सकते हैं।

Can Aging Make the Brain More Adaptive New Research Reveals Surprising Findings
नींद की कमी का ब्रेन पर असर - फोटो : Amarujala.com/AI

कम सोने के बाद भी बुजुर्गों का दिमाग कैसे करता है बेहतर काम?

पहले की कुछ रिसर्च में यह सामने आया है कि कम नींद लेने से युवाओं की तुलना में बुजुर्गों की सोचने-समझने की क्षमता और मूड पर उतना बुरा असर नहीं पड़ता। यानी नींद पूरी न होने के बावजूद बुजुर्ग कुछ मामलों में युवाओं के मुकाबले बेहतर स्थिति में रह सकते हैं। इस नई रिसर्च में यह समझने की कोशिश की गई कि इसके पीछे दिमाग में क्या बदलाव होते हैं।
 

  • इसके लिए दो आयु वर्ग के लोगों के दिमाग का अध्ययन किया। पहले समूह में 20 से 30 साल की उम्र के युवा थे, जबकि दूसरे समूह में 65 से 75 साल की उम्र के बुजुर्ग शामिल थे।
  • दोनों समूहों के दिमाग का अध्ययन दो अलग-अलग परिस्थितियों में किया गया।
  • पहली स्थिति में उन्होंने पूरी रात सामान्य नींद ली और दूसरी स्थिति में उन्हें सिर्फ तीन घंटे सोने का मौका मिला।
  • रिसर्च में पाया गया कि कम नींद के बावजूद बुजुर्गों के दिमाग के कुछ हिस्सों के बीच संपर्क में ऐसा बदलाव हुआ, जो युवाओं में देखने को मिले बदलाव से बिल्कुल उलट था।


सिर्फ तीन घंटे सोने के बाद बुजुर्गों के दिमाग ने कुछ दूर-दूर स्थित हिस्सों के बीच संपर्क कम कर दिया। इससे दिमाग के अलग-अलग हिस्से छोटे-छोटे समूहों में ज्यादा व्यवस्थित तरीके से काम करने लगे। इसे ब्रेन मॉड्यूलैरिटी बढ़ना कहते हैं।

Can Aging Make the Brain More Adaptive New Research Reveals Surprising Findings
ब्रेन मैपिंग को लेकर अध्ययन - फोटो : Adobe Stock

युवाओं के ब्रेन पर असर

दूसरी ओर, युवाओं के दिमाग में नींद कम होने के कारण मॉड्यूलैरिटी घटती हुई दिखाई दी।

मॉड्यूलैरिटी का मतलब है कि दिमाग के अलग-अलग हिस्से अपने नजदीकी और संबंधित हिस्सों के साथ मिलकर छोटे-छोटे नेटवर्क बनाते हैं। इन नेटवर्क के बीच कुछ सीमित संपर्क भी बने रहते हैं। इस तरह का व्यवस्थित नेटवर्क दिमाग को अधिक कुशलता से काम करने में मदद करता है और बेहतर सोचने-समझने की क्षमता से जुड़ा होता है।

रिसर्च के मुताबिक, बुजुर्गों का दिमाग कम नींद के बाद अपने नेटवर्क को इस तरह व्यवस्थित कर सकता है कि अगले दिन भी वह बेहतर तरीके से काम कर सके। यह उम्र से जुड़े बदलावों के बीच दिमाग की खुद को संभालने और काम करने की क्षमता बनाए रखने की एक अनुकूल प्रतिक्रिया हो सकती है।


--------------
स्रोत:
The neuroplastic brain: current breakthroughs and emerging frontiers


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed