{"_id":"6b095e14b64aef06c60cd9d9","slug":"up-tgt-recruitment-2026-two-year-degree-holders-can-now-apply-november-28-last-date-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी टीजीटी भर्ती 2026: कल आवेदन की आखिरी तारीख, दो साल की डिग्री वालों को भी मिला मौका; जल्दी करें अप्लाई","category":{"title":"Jobs","title_hn":"नौकरी","slug":"jobs"}}
यूपी टीजीटी भर्ती 2026: कल आवेदन की आखिरी तारीख, दो साल की डिग्री वालों को भी मिला मौका; जल्दी करें अप्लाई
Fri, 27 Nov 2026 04:10 PM IST
शिवम तिवारी
जॉब्स डेस्क अमर उजाला
जॉब्स डेस्क अमर उजाला
Published by: शिवम तिवारी
Updated Fri, 27 Nov 2026 04:10 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की योग्यता में बदलाव किया गया है। अब स्नातक के बाद किसी एक विषय में दो साल का मान्य डिग्री पाठ्यक्रम करने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकेंगे। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने यह छूट उच्च न्यायालय के आदेश के बाद दी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 नवंबर 2026 है।
विज्ञापन
यूपी टीजीटी भर्ती 2026
- फोटो : AI Generated
विस्तार
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। राज्य के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक यानी टीजीटी के 17,735 पदों पर भर्ती के नियमों में बदलाव किया गया है। अब स्नातक के बाद किसी एक विषय में दो साल का मान्य डिग्री पाठ्यक्रम पूरा करने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकेंगे। इस बदलाव से उन अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी, जो पहले निर्धारित योग्यता के कारण आवेदन नहीं कर पा रहे थे। हालांकि, आवेदन करने का समय बहुत कम बचा है। उम्मीदवारों को 28 नवंबर 2026 तक आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या बदली है आवेदन की योग्यता?
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने टीजीटी भर्ती की योग्यता को लेकर नया नोटिस जारी किया है। इसके अनुसार, अब ऐसे अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने स्नातक पूरा करने के बाद किसी एक विषय में कम से कम दो साल का ऐसा डिग्री पाठ्यक्रम किया है, जिसे स्नातक डिग्री या उसके बराबर मान्यता मिली हुई है। इसके लिए स्नातक स्तर पर कम से कम 50 प्रतिशत अंक होना जरूरी है। वहीं, स्नातकोत्तर स्तर पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक की शर्त रखी गई है। अभ्यर्थियों को अपनी योग्यता से जुड़े प्रमाण पत्र तैयार रखने चाहिए।
विज्ञापन
किस आदेश के बाद हुआ बदलाव?
आयोग ने यह बदलाव उच्च न्यायालय के आदेश के बाद किया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से 26 नवंबर 2026 को इस संबंध में नया नोटिस जारी किया गया। इसमें बताया गया कि स्नातक के बाद किसी एक विषय में कम से कम दो साल का मान्य डिग्री पाठ्यक्रम करने वाले अभ्यर्थियों को भी भर्ती में आवेदन का अवसर दिया जाएगा। इस फैसले से उन उम्मीदवारों को फायदा मिलेगा, जो जरूरी पढ़ाई पूरी करने के बावजूद पहले आवेदन नहीं कर पा रहे थे। आयोग ने योग्यता में राहत दी है, लेकिन आवेदन की आखिरी तारीख में कोई बदलाव नहीं किया है।
विज्ञापन
