Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Approval granted for Tawi Riverfront Phase 2; project worth 1,568 crore to transform the city's landscape

जम्मू-श्रीनगर के पर्यटन स्थलों का होगा कायाकल्प: 1568 करोड़ से बदलेगी तवी की तस्वीर, तीन माह में शुरू होगा काम

Tue, 24 Nov 2026 11:09 AM IST
Nikita Gupta अंकित मिश्रा, अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अंकित मिश्रा, अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Tue, 24 Nov 2026 11:09 AM IST
सार

केंद्र सरकार ने जम्मू के तवी रिवरफ्रंट फेज-2 सहित तीन पर्यटन परियोजनाओं को 2692.58 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है, जिसमें तवी रिवरफ्रंट के विस्तार पर 1567.91 करोड़ रुपये खर्च होंगे और अगले तीन माह में काम शुरू होने की उम्मीद है। इसके अलावा श्रीनगर के पुराने शहर और निगीन झील के आसपास पर्यटन सुविधाओं के विकास के लिए 1010.77 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

विज्ञापन
Approval granted for Tawi Riverfront Phase 2; project worth 1,568 crore to transform the city's landscape
बिक्रम चौक स्थित तवी रिवर फ्रंट पर जलती लाइटें। - फोटो : संवाद

विस्तार

तवी रिवरफ्रंट के दूसरे चरण सहित तीन बड़ी पर्यटन परियोजनाओं को केंद्र सरकार ने अक्तूबर माह में मंजूरी दे दी। इन पर 2692.58 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अगले तीन माह में इन परियोजनाओं का काम शुरू होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

इनका उद्देश्य जम्मू-कश्मीर में पर्यटन और तीर्थाटन सुविधाओं का विस्तार करना है। इनमें सबसे बड़ी परियोजना जम्मू के तवी रिवरफ्रंट की है, जिस पर 1567.91 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके तहत बिक्रम चौक से हरकी पौड़ी तक रिवरफ्रंट का विस्तार किया जाएगा।

तवी नदी किनारे पर्यटन सुविधाएं विकसित करने के साथ होटल, मॉल और व्यावसायिक परिसरों के विकास में निजी निवेश जुटाने का भी प्रस्ताव है। जम्मू स्मार्ट सिटी के निदेशक सुनील ठुसु के अनुसार अगले तीन माह में काम शुरू करने की तैयारी है। परियोजना से पर्यटकों के ठहराव की अवधि बढ़ने और स्थानीय स्तर पर रोजगार व कारोबार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीनगर में 1010 करोड़ से पर्यटन सुविधाओं का विस्तार
श्रीनगर के पुराने शहर और निगीन झील के आसपास पर्यटन विकास के लिए 1010.77 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इससे इन क्षेत्रों में पर्यटकों के लिए सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

कटड़ा में श्रद्धालुओं के लिए बनेंगे यात्री आवास
कटड़ा में 113.90 करोड़ रुपये की परियोजना के तहत यात्री आवास, पार्किंग और अन्य सुविधाएं विकसित होंगी। इससे माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed