Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   JK BJP slams 'selective environmental activism' amid Sheshnag Lake construction row Jammu

कश्मीर: शेषनाग में जेसीबी पहुंची कैसे? कांग्रेस ने उठाए सवाल, भाजपा बोली- पर्यावरण के नाम पर हो रही राजनीति

Tue, 24 Nov 2026 05:09 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Tue, 24 Nov 2026 05:09 PM IST
सार

शेषनाग झील के पास जेसीबी से खुदाई को लेकर कांग्रेस ने सरकार से परियोजना और विभिन्न विभागों की मंजूरियों का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की और भाजपा ने इसे पर्यावरण के नाम पर राजनीतिक विवाद खड़ा करने की कोशिश बताया।

विज्ञापन
JK BJP slams 'selective environmental activism' amid Sheshnag Lake construction row Jammu
शेषनाग झील पर चले जेसीबी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शेषनाग झील के पास जेसीबी मशीन से खुदाई को लेकर जम्मू-कश्मीर में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस ने मशीनों को वहां पहुंचाने और खुदाई के उद्देश्य पर सवाल उठाते हुए सरकार से परियोजना तथा विभिन्न विभागों की मंजूरियों का विवरण सार्वजनिक करने की मांग की है। वहीं, भाजपा ने पर्यावरण के नाम पर चुनिंदा विरोध करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अमरनाथ यात्रा मार्ग के विकास कार्यों को राजनीतिक और धार्मिक विवाद का मुद्दा बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

कांग्रेस ने मांगा परियोजना और मंजूरियों का ब्योरा
जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने मंगलवार को अनंतनाग जिले में अमरनाथ यात्रा मार्ग पर स्थित संवेदनशील शेषनाग झील के पास जेसीबी मशीन पहुंचने पर हैरानी जताई। उन्होंने सरकार से पूछा कि इतनी ऊंचाई पर भारी मशीन किस परियोजना के तहत ले जाई गई और वहां किस उद्देश्य से खुदाई की जा रही है।

कर्रा ने कहा कि वायरल वीडियो में मशीन मिट्टी की खुदाई कर झील की ओर मलबा डालती दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि यदि संबंधित एजेंसी ने विभिन्न विभागों से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) हासिल किए हैं, तो यह स्पष्ट किया जाना चाहिए कि किस परियोजना के लिए मंजूरी ली गई किस विभाग ने एनओसी जारी की और किन अन्य विभागों ने काम की अनुमति दी।

उन्होंने सरकार से पूरे मामले की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग करते हुए कहा कि इतने संवेदनशील पर्यावरणीय क्षेत्र में मशीनों के इस्तेमाल को लेकर पारदर्शिता बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने बताया चुनिंदा पर्यावरणीय विरोध, राजनीति करने का लगाया आरोप
दूसरी ओर, भाजपा प्रवक्ता और पूर्व एमएलसी गिरधारी लाल रैना ने शेषनाग विवाद को राजनीतिक रंग देने की कोशिशों की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल और नेता पर्यावरण संरक्षण के मुद्दे पर दोहरा रवैया अपना रहे हैं और अमरनाथ यात्रा मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर अनावश्यक विवाद खड़ा कर रहे हैं।

रैना ने कहा कि सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि काम चंदनवाड़ी-अमरनाथ मार्ग के मौजूदा संवेदनशील हिस्सों को चौड़ा और स्थिर बनाने से जुड़ा है, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा बढ़े और भीड़भाड़ कम हो। उनके अनुसार, कार्य निर्धारित सुरक्षा मानकों और पर्यावरणीय उपायों के तहत किया जा रहा है।

उन्होंने मुगल रोड निर्माण, हिरपोरा वन्यजीव अभयारण्य में वन्यजीवों के आवास पर प्रभाव बिजली ट्रांसमिशन परियोजनाओं के लिए पेड़ों की कटाई और फ्लड चैनल से जुड़े कार्यों का उल्लेख करते हुए सवाल उठाया कि इन परियोजनाओं पर विरोध करने वाले लोग समान रूप से सवाल क्यों नहीं उठाते।

भाजपा ने कहा कि पर्यावरणीय चिंताओं का आकलन वैज्ञानिक तथ्यों, विशेषज्ञों की राय और कानून के आधार पर होना चाहिए, न कि राजनीतिक सुविधा के अनुसार। पार्टी ने यह भी कहा कि अमरनाथ यात्रा एक पवित्र धार्मिक यात्रा है और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व मार्ग की सुविधा बढ़ाने के काम को कश्मीर की पर्यावरणीय पहचान के खिलाफ नहीं बताया जाना चाहिए।

इस विवाद के बीच शेषनाग झील के आसपास चल रही गतिविधियों परियोजना की प्रकृति और आवश्यक मंजूरियों को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने आने की मांग तेज हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed