{"_id":"6b04a7c449ea23bed6002c19","slug":"ignou-term-end-examinations-start-from-november-25-srinagar-news-c-264-1-sr31001-118835-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: कश्मीर और लद्दाख के 35 केंद्रों पर 25 नवंबर से होंगी इग्नू की सत्रांत परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: कश्मीर और लद्दाख के 35 केंद्रों पर 25 नवंबर से होंगी इग्नू की सत्रांत परीक्षाएं
विज्ञापन
- 31 हजार से अधिक विद्यार्थी होंगे शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) और ऑनलाइन पाठ्यक्रमों की दिसंबर 2026 की सत्रांत परीक्षाएं (टीईई) आगामी 25 नवंबर से शुरू होकर 14 जनवरी, 2027 तक चलेंगी।
ये परीक्षाएं पेन-एंड-पेपर और कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) दोनों माध्यमों में आयोजित की जाएंगी। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र श्रीनगर द्वारा कश्मीर घाटी और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के विभिन्न राजकीय डिग्री कॉलेजों में स्थापित 35 परीक्षा केंद्रों पर इन परीक्षाओं का संचालन किया जाएगा, जिसमें कुल 31,611 विद्यार्थी 1,60,677 परीक्षा बैठकों में शामिल होंगे। पात्र विद्यार्थियों के हॉल टिकट और प्रवेश पत्र समर्थ पोर्टल पर स्थित स्टूडेंट पोर्टल पर अपलोड कर दिए गए हैं, जिन पर परीक्षा कार्यक्रम और आवश्यक दिशा-निर्देश उपलब्ध हैं। बीएलआईएस कार्यक्रमों सहित प्रैक्टिकल या प्रयोगशाला पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकृत विद्यार्थियों को परीक्षा स्थल और कार्यक्रम की जानकारी के लिए क्षेत्रीय केंद्र श्रीनगर से संपर्क करने की सलाह दी गई है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र में बदलाव के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। परीक्षाएं प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होंगी, जिसमें सुबह की पाली प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक और शाम की पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक निर्धारित की गई है। इन 35 परीक्षा केंद्रों में एलीजर जोल्डन मेमोरियल कॉलेज लेह, राजकीय डिग्री कॉलेज कारगिल, अमर सिंह कॉलेज श्रीनगर, श्री प्रताप कॉलेज श्रीनगर, सोपोर, अनंतनाग (बॉयज), बारामुला, पुलवामा, त्राल, शोपियां, गांदरबल, कुलगाम, कुपवाड़ा (बॉयज), हंदवाड़ा, टंगमर्ग, दूरू, मागम, डी.एच. पोरा, टंगधार, लंगेट, सोगम, काजीगुंड, उरी, थिंडिम क्रीरी, मट्टन, विलगाम, हैदरपोरा और पंपोर के राजकीय डिग्री कॉलेज शामिल हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा शेख-उल-आलम मेमोरियल डिग्री कॉलेज बडगाम, एचकेएम डिग्री कॉलेज बांदीपोरा, राजकीय महिला डिग्री कॉलेज अनंतनाग, एम.ए. रोड श्रीनगर, कुपवाड़ा, सेंट्रल जेल श्रीनगर तथा इग्नू क्षेत्रीय केंद्र श्रीनगर को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले अपने संबंधित परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है।
विद्यार्थियों को अपने साथ हॉल टिकट और विश्वविद्यालय द्वारा जारी वैध पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा, जबकि परीक्षा हॉल के अंदर मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। क्षेत्रीय निदेशक की पूर्व स्वीकृति के अधीन परीक्षा केंद्रों पर स्क्राइब (लेखक) की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
परीक्षा से संबंधित किसी भी सहायता या जानकारी के लिए विद्यार्थी फोन या ईमेल के माध्यम से क्षेत्रीय केंद्र श्रीनगर से संपर्क कर सकते हैं। क्षेत्रीय निदेशक डॉ. ए.एच. रिजवी ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षाकर्मियों की तैनाती करने पर स्थानीय प्रशासन और निर्धारित समय के बाद भी सीलबंद परीक्षा पार्सल स्वीकार करने के लिए डाक विभाग के सहयोग की सराहना करते हुए कश्मीर और लद्दाख में परीक्षाओं के निष्पक्ष एवं सुचारू संचालन की उम्मीद जताई है।