Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Tourism in the snowy valleys of Sarthal is set to get a new boost

कठुआ: सरथल की बर्फीली वादियों को मिलेगा नया मुकाम, 50 लाख से तैयार हो रहा विंटर स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर

Mon, 23 Nov 2026 11:17 AM IST
Nikita Gupta हाफिज कुरैशी, अमर उजाला नेटवर्क, बनी
हाफिज कुरैशी, अमर उजाला नेटवर्क, बनी Published by: Nikita Gupta Updated Mon, 23 Nov 2026 11:17 AM IST
सार

सरथल की बर्फीली वादियों को विंटर टूरिज्म के नए केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए करीब 50 लाख रुपये की लागत से विंटर स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है, जिसका निर्माण अंतिम चरण में है। परियोजना के तहत आधुनिक सुविधाओं वाला भवन और 300 फीट लंबा स्नो ट्रैक बनाया जा रहा है, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

विज्ञापन
Tourism in the snowy valleys of Sarthal is set to get a new boost
सरथल में विंटर टूरिज्म और स्पोर्ट्स गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से - फोटो : संवाद

विस्तार

प्राकृतिक खूबसूरती, ऊंचे पहाड़ों, हरे-भरे जंगलों और सर्दियों में बर्फ की सफेद चादर से ढकी सरथल की वादियां अब पर्यटन के साथ-साथ विंटर स्पोर्ट्स के नए केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां की ठंडी जलवायु, प्राकृतिक परिस्थितियां और सर्दियों में होने वाली बर्फबारी शीतकालीन पर्यटन के लिए बेहतर संभावनाएं पैदा करती हैं।

विज्ञापन

इसी क्षमता को देखते हुए सरथल में पर्यटकों के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। क्षेत्र में विंटर स्पोर्ट्स और स्नो एक्टिविटीज को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लगभग 50 लाख की लागत से विंटर स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है। इस परियोजना का निर्माण कार्य अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। इस परियोजना के तहत कुल 1545 वर्ग फीट क्षेत्र में एक आधुनिक भवन तैयार किया जा रहा है। इसमें पुरुषों और महिलाओं के लिए दो अलग-अलग चेंजिंग रूम, एक किचन, एक लॉकर रूम और बाथरूम की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अतिरिक्त पर्यटकों और खिलाड़ियों के बैठने के लिए भी उचित व्यवस्था की जाएगी।

इन सुविधाओं का उद्देश्य सरथल पहुंचने वाले पर्यटकों और विंटर स्पोर्ट्स में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। वहीं, इस परियोजना के तहत स्नो ट्रैकिंग को बढ़ावा देने के लिए लगभग 300 फीट लंबे ट्रैक का भी निर्माण किया जाएगा। इस ट्रैक के तैयार होने से सर्दियों के दौरान सरथल में स्नो एक्टिविटीज और विंटर स्पोर्ट्स के आयोजन को सुविधाजनक बनाया जा सकेगा। लोक निर्माण विभाग के जूनियर असिस्टेंट इंजीनियर मोहम्मद आरिफ ने बताया कि सरथल क्षेत्र में इस प्रकार के बुनियादी ढांचे का विकास होने से विंटर टूरिज्म को नई पहचान मिलेगी। इन गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए आवश्यक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। स्थानीयल लोगों ने उम्मीद जताई कि इन सुविधाओं के विकसित होने से सरथल में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी। स्थानीय युवाओं के लिए पर्यटन से जुड़े रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

गौरतलब है कि सरथल अपनी प्राकृतिक सुंदरता और सर्दियों में होने वाली बर्फबारी के लिए जाना जाता है। विंटर स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर, स्नो ट्रैकिंग ट्रैक और पर्यटकों के लिए जरूरी सुविधाओं का विकास इस क्षेत्र को जम्मू-कश्मीर के एक आकर्षक विंटर टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने की दिशा में अहम पहल साबित हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed