Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   where is the accountability mallikarjun kharge slams modi govt on anaemia report

केंद्र पर बरसे खरगे: एनीमिया-कुपोषण के आंकड़ों पर जवाबदेही मांगी, पोषण बजट-खर्च को लेकर भी सरकार से पूछे सवाल

Wed, 25 Nov 2026 01:50 PM IST
अमन मौर्या पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अमन मौर्या Updated Wed, 25 Nov 2026 01:50 PM IST
सार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एनीमिया और कुपोषण के आंकड़ों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आईसीएमआर-संपदा रिपोर्ट का हवाला देते हुए महिलाओं और बच्चों की स्थिति पर सवाल उठाए। साथ ही पोषण योजनाओं के बजट में कमी और फंड के इस्तेमाल में अंतर को लेकर 12 साल बाद भी जवाबदेही मांगी।

विज्ञापन
where is the accountability mallikarjun kharge slams modi govt on anaemia report
मल्लिकार्जुन खरगे, अध्यक्ष, कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कांग्रेस ने बुधवार को देश में कुपोषण और एनीमिया की स्थिति को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सवाल किया कि जब देश की लाखों महिलाएं और बच्चे कुपोषण से जूझ रहे हैं, तो भारत अपने जनसांख्यिकीय लाभांश (डेमोग्राफिक डिविडेंड) का लाभ कैसे उठा सकता है? उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 साल पूरे होने के बाद भी जवाबदेही तय नहीं होने पर सवाल उठाए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद और शरजील इमाम को अंतरिम जमानत देने से 'सुप्रीम' इनकार, सरकार-पुलिस से जवाब तलब
विज्ञापन


अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखा कि मोदी सरकार की अपनी आईसीएमआर-संपदा रिपोर्ट के मुताबिक, प्रजनन आयु वर्ग की 55.9 प्रतिशत महिलाएं एनीमिया से पीड़ित हैं। किशोरियों और किशोरों में से लगभग दो-तिहाई में विटामिन बी12 की कमी है। एक से चार साल की उम्र के 42 प्रतिशत बच्चे एनीमिया से पीड़ित हैं। गुजरात में प्रजनन आयु वर्ग की 66 प्रतिशत महिलाएं और छोटे बच्चों में से 57 प्रतिशत एनीमिया से प्रभावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सरकार का एनीमिया के हल्के मामलों पर जोर देने से इस तथ्य को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता कि प्रजनन आयु वर्ग की लगभग 30 प्रतिशत महिलाएं मध्यम या गंभीर एनीमिया से पीड़ित हैं। खरगे के मुताबिक, नवीनतम राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-6 (एनएफएचएस-6) से भी पता चलता है कि लगभग एक-तिहाई बच्चे कम वजन के हैं और हर पांच में से एक बच्चा गंभीर कुपोषण से प्रभावित है।

पोषण योजनाओं के बजट और खर्च पर भी उठाए सवाल
खरगे ने सरकार के वित्तीय रिकॉर्ड का हवाला देते हुए कहा कि सक्षम आंगनवाड़ी, पोषण 2.0 और इनसे पहले की योजनाओं के तहत छह वित्तीय वर्षों में 1.13 लाख करोड़ रुपये से अधिक जारी किए गए। वहीं, केवल चार वर्षों में पोषण 2.0 के तहत जारी और इस्तेमाल की गई राशि के बीच 2,500 करोड़ रुपये से अधिक का अंतर रहा। उन्होंने कहा कि मूल पोषण अभियान के तहत जारी की गई लगभग 44 प्रतिशत राशि का इस्तेमाल नहीं किया गया।

उन्होंने आगे कहा कि केंद्रीय बजट में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का हिस्सा भी लगभग आधा रह गया है। यह 2015-16 में 0.96 प्रतिशत था, जो 2025-26 में घटकर 0.50 प्रतिशत रह गया। खरगे ने सवाल किया कि मोदी सरकार के 12 साल, कई पोषण योजनाओं, फोर्टिफाइड चावल और आयरन सप्लीमेंट कार्यक्रमों के बावजूद जवाबदेही कहां है?

आईसीएमआर के सर्वेक्षण में क्या सामने आया?
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के सोमवार को जारी संपदा सर्वेक्षण के निष्कर्षों के अनुसार, भारत में एनीमिया का प्रसार पिछले राष्ट्रीय सर्वेक्षणों में दर्ज आंकड़ों से कम है। ज्यादातर आयु वर्गों में गंभीर एनीमिया के मामले दो प्रतिशत से भी कम हैं।


संपदा का पूरा नाम 'सर्वे फॉर असेसमेंट ऑफ मार्कर्स ऑफ पॉपुलेशन हेल्थ, एक्टिविटी, डाइट एंड एंथ्रोपोमेट्री' है। यह सर्वेक्षण 2023 से 2025 के बीच किया गया। इसमें 35 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 183 जिलों के 81 हजार से अधिक परिवारों के दो लाख से ज्यादा लोगों को शामिल किया गया।

ये भी पढ़ें: 'हर साल दो करोड़ नौकरियों का वादा कहां गया?': संजय राउत ने पीएम मोदी से पूछे सवाल, गौतम अदाणी को भी घेरा

अलग-अलग आयु, लिंग और शारीरिक स्थितियों वाले समूहों में हीमोग्लोबिन का स्तर जांचने के लिए 1.7 लाख से अधिक रक्त के नमूनों का विश्लेषण किया गया। स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग के मुताबिक, सर्वेक्षण के निष्कर्षों से पता चला कि एनीमिया के ज्यादातर मामले हल्के स्तर के हैं। इससे शुरुआती स्तर पर ही हस्तक्षेप और उपचार का अवसर मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed