Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Visits Lok Niwas on Gurpurab: Attends Shabad Kirtan, CM Rekha Gupta and LG Also Present

गुरुपर्व की पूर्व संध्या: शबद कीर्तन में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी, नशे का जिक्र कर युवाओं को दिया खास संदेश

Mon, 23 Nov 2026 06:14 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Mon, 23 Nov 2026 06:14 PM IST
सार

गुरुपर्व के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार दिल्ली के लोकनिवास पहुंचे और गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर आयोजित शबद कीर्तन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू भी मौजूद रहे। आखिर लोकनिवास में यह विशेष आयोजन क्यों किया गया? गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व का क्या महत्व है? इससे पहले पीएम मोदी किस भजन कार्यक्रम में शामिल हुए थे? आइए, विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
PM Modi Visits Lok Niwas on Gurpurab: Attends Shabad Kirtan, CM Rekha Gupta and LG Also Present
गुरुपर्व पर भक्तिमय हुआ लोकनिवास - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुपर्व के अवसर पर मंगलवार को दिल्ली स्थित लोकनिवास पहुंचे। यहां आयोजित विशेष शबद कीर्तन में उन्होंने हिस्सा लिया और गुरुवाणी का श्रवण किया। इस कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू भी मौजूद रहे। लोकनिवास परिसर में गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व को समर्पित इस आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल देखने को मिला। पीएम मोदी का लोकनिवास पहुंचना भी खास रहा, क्योंकि वह पहली बार दिल्ली के उपराज्यपाल आवास पहुंचे थे।

विज्ञापन


लोकनिवास में किस कार्यक्रम में शामिल हुए पीएम मोदी?
उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू की ओर से गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के अवसर पर लोकनिवास में शबद कीर्तन का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री मोदी इस कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्होंने गुरुवाणी सुनी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू समेत कई विशिष्ट अतिथि भी पहुंचे। आयोजन को सिख परंपरा और गुरबाणी को समर्पित रखा गया। शबद कीर्तन के जरिए गुरु नानक देव की शिक्षाओं और उनके संदेश को याद किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में आध्यात्मिक और भक्तिमय वातावरण बना रहा। प्रधानमंत्री कुछ देर बाद वहां मौजूद लोगों को संबोधित करने वाले थे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में क्या बोले प्रधानमंत्री?
इस दौरान उन्होंने प्रकाश पर्व के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने कहा कि इस पवित्र माहौल में गुरु नानक जी के सामने शीश झुकाकर उन्हें बेहद संतोष और श्रद्धा का अनुभव हो रहा है। उन्होंने गुरुपर्व के पावन आयोजन में शबद कीर्तन में शामिल होने का अवसर देने के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू का हृदय से आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व क्यों मनाया जाता है?
गुरु नानक देव सिख धर्म के संस्थापक और पहले गुरु थे। उनका प्रकाश पर्व उनके जन्मदिवस के अवसर पर मनाया जाता है। इस दिन गुरुद्वारों में विशेष कीर्तन, अरदास और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। शबद कीर्तन में गुरु नानक देव की वाणी और शिक्षाओं का गायन किया जाता है। इस आयोजन के जरिए उनके समानता, सेवा, प्रेम और मानवता के संदेश को याद किया जाता है। कार्यक्रम में पीएम मोदी की मौजूदगी ने गुरुपर्व के आयोजन को खास बना दिया। लोकनिवास में पहली बार इस तरह के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री की भागीदारी भी चर्चा का विषय रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed